Thu Oct 8, 2026 | Updated 11:20 PM IST

घर के आस-पास लगाएं ये पौधे, बारिश में नहीं आएंगे सांप

बारिश के मौसम में घर में सांप-बिच्छू का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ आसान हैक्स बताने वाले हैं।   
Updated:- 2024-07-15, 14:46 IST
image

बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा खतरा घरों में सांप का आना होता है। अगर आपका भी घर गांव में है या फिर गार्डन के बीच में हो तो आपके घर में भी इस मौसम में सांप आ सकता है। ऐसे में आपको डरने की जरूरत नहीं है। कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप अपने घर से सांप को दूर रख सकती हैं। 

नीम 

neem tree as per astrology zodiac

नीम का पेड़ अपने अच्छे गुणों के लिए जाना जाता है। इसकी तेज महक सांपों को दूर रखने में मदद करती है। नीम के पेड़ को अपने घर के आस-पास लगाने से सांपों का आना कम हो जाता है। ऐसे में बरसात के दिनों में घर के आस-पास नीम का पौधा लगाना चाहिए। 

लेमन ग्रास

lemongrass plant care

लेमन ग्रास की ताजगी भरी खुशबू न केवल आपको पसंद आएगी, बल्कि यह सांपों को भी दूर रखती है। इस पौधे को घर के बगीचे या आंगन में लगाना चाहिए। बारिश के दिनों में आपको अपने गार्डन में लेमन ग्रास जरूर लगाना चाहिए। 

तुलसी

तुलसी का पौधा हम सभी अपने घर में लगाते है। इसकी तेज गंध सांपों को दूर रखने में मदद करती है। इसे घर के आंगन में या खिड़की के पास रखें। इससे घर के अंदर सांप नहीं आएगा। खासकर मानसून के दिनों में इसे घर में जरूर लगाएं। 

इसे भी पढ़ें- Rose Plant: आपको पता है गुलाब का पौधा लगाने का सही समय क्या है?

गेंदा

गेंदा का पौधा न केवल आपके बगीचे की शोभा बढ़ाता है, बल्कि इसकी गंध भी सांपों को दूर रखने में मदद करती है। ऐसे में मानसून के महीने में आपको अपने घर के पास गेंदा का पौधा जरूर लगाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- Rose Plant: गुलाब के पौधे को फटाफट ग्रो करना है तो इन टिप्स की लें मदद

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।