Numerology Love Marriage Prediction 2023: प्रेम और शादी के लिए कौन से भाग्यांक होंगे सबसे ज्यादा लकी

साल 2022 जल्द ही हमसे विदा लेने वाला है और नया साल बाहें पसारे खड़ा हुआ है। 2023 में आपको न जाने कितने बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोगों के लिए ये साल बहुत ज्यादा भाग्यशाली हो सकता है और कुछ के लिए ये परेशानियों भरा भी हो सकता है।
सभी अपने भाग्य को जानने के इच्छुक जरूर होंगे। खासतौर पर जो लोग प्रेम और शादी के लिए समय का इन्तजार कर रहे हैं वो ये जानना चाहते होंगे कि उन्हें इस साल उन्हें कौन सी खुशखबरी मिल सकती है।
अगर आप भी शादी करना चाहते हैं तो अपने भाग्यांक के अनुसार यहां न्यूमेरोलॉजिस्ट एवं एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर शेफाली गर्ग जी से इस बात की जानकारी विस्तार से ले सकते हैं कि आपके ये साल प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिए क्या नए बदलाव लेकर आएगा।
भाग्यांक-1

इस साल आप उन लोगों के बारे में गहराई से जान पाएंगे जिन्हें आप प्रेम करते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप किसी धोखे वाले रिश्ते के बारे में जान सकें और ये परख सकें कि वह रिश्ता वास्तव में आपके लिए अच्छा है या नहीं।
इस साल आपको प्रेम संबंधों में सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं। इस साल किसी भी विवाद में न पड़ें और अपने मन मस्तिष्क को किसी भी गलत निर्णय से बचने के लिए सचेत रखें।
इसे जरूर पढ़ें: Numerology Number 1: अगर आपका भाग्यांक 1 है तो अपनी लव लाइफ के बारे में जरूर जानें
भाग्यांक-2
प्रेम संबंधों के लिहाज से यह साल आपके लिए बहुत ज्यादा अच्छा हो सकता है। जो लोग प्रेम में हैं वो इस साल शादी का निर्णय ले सकते हैं। जो लोग पहले से शादी शुदा हैं उनके लिए भी समय बहुत अनुकूल है।
आपका रिश्ता और मजबूत होगा और पहले से चले आ रहे मनमुटाव दूर होंगे। जो लोग फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं उन्हें साल के आखिरी तक गुड न्यूज़ मिल सकती है। आपको इस साल जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और वही आपको हर समस्या से दूर करने में मदद करेगा।
भाग्यांक -3

आपके लिए ये साल प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिहाज से मुसीबत भरा हो सकता है। आपको क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है नहीं तो कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी समस्या को सुलझाने के लिए शांति से काम लें।
गुस्से को शांत रखें और आगे बढ़ें। इस साल अपने पार्टनर पर आपको भरोसा करने में दिक्कत हो सकती है। खासतौर पर विवाहित जोड़ों के बीच मनमुटाव बढ़ सकता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी दूसरे की बातों में न आएं। जो लोग प्रेम की तलाश में हैं उनके जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। (भाग्यांक-3 का व्यक्तित्व)
भाग्यांक-4
प्रेम, रिलेशनशिप और शादी के लिहाज से यह साल औसत होगा। साथी के साथ आप ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। प्रेम के मामले में अनबन हो सकती है। अगर आप शादी करने के इच्छुक हैं तो थोड़ा इन्तजार करें क्योंकि आपको मन पसंद साथी नहीं मिलने के संकेत हैं।
अगर आप लव मैरिज करने वाले हैं तो आपको रुकने की जरूरत है क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। अगर आप शादीशुदा हैं तो दाम्पत्य जीवन सुखी और सफल होगा। आप दोनों का आपसी विश्वास बढ़ेगा।
भाग्यांक -5

आप स्वभाव से बहुत ज्यादा रोमांटिक हैं और इस साल भी आप प्यार में सफल रहेंगे आप साथी के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। अगर आप प्रेम संबंध में हैं तो इस साल आप शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अगर आपकी शादी हो चुकी है तो यह साल आपसी मनमुटाव दूर करने के लिए उपयुक्त है।
अगर आप सिंगल हैं और जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, तो किसी भी जल्दबाजी से बचें और इस साल अपनी भावनाओं को जाहिर न करें। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने के लिए आप कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
भाग्यांक -6
आपके रिश्तों में इस साल बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आपके पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है जिससे झगड़े बढ़ सकते हैं।
आप दिल से बहुत साफ़ हैं लेकिन जब आपसे कोई टकराने की कोशिश करता है तो ये एक झगड़े का कारण बन सकता है। प्रेम संबंधों में आपका कोई छोटा-मोटा झगड़ा हो सकता है और आप यदि शादीशुदा हैं तो आपको जीवन में तनाव महसूस होगा। आपका पार्टनर बहुत सी बातों में आपसे असहमत हो सकता है, लेकिन किसी भी झगड़े की जगह उनकी बातें समझने की कोशिश करें।
भाग्यांक -7

इस साल आपको शांति महसूस होगी और ये समय आपके मन को शांत करेगा। अपने आपको किसी चीज में ज्यादा इन्वॉल्व न हों। आपको चीजों में थोड़ा बैलेंस बनाकर रखने की जरूरत है।
शादी और लव (लव होरोस्कोप 2023) लाइफ की बात करें तो अगर आपने बहुत समय से शादी प्लान कर रखी है तो इस साल आपकी शादी हो सकती है। आपको इस साल केयरफुल रहना होगा क्योंकि आप धोखा खा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Numerology Predictions 2023 for Number 7: नंबर 7 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है आने वाला साल
भाग्यांक -8
लव लाइफ की बात करें तो इस साल आपके रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं। शनि धर्म-कर्म के मामलों में तो बहुत ही अच्छा है, लेकिन अगर लव लाइफ की बात है तो वो आपके लिए विपरीत है। आपकी मेहनत बेकार हो सकती है और आप पार्टनर पर शक कर सकते हैं। आपकी शकी प्रवृत्ति की वजह से आपको रिश्ते बनाने में कठिनाइयां हो सकती हैं।
भाग्यांक -9

लव लाइफ की बात करें तो इस वर्ष आप अपने पार्टनर और परिवार दोनों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। हो सकता है कि इस कारण से आपके पार्टनर और आपके बीच गलतफहमियां भी हो जाएं। कोशिश करें कि अपने काम से थोड़ा ब्रेक लें और पार्टनर के साथ समय बिताएं। अगर आप सिंगल हैं और शादी करना चाहते हैं तो इस साल इन्तजार करें।
साल 2023 सभी भाग्यांकों के लिए मिले जुले प्रभाव लेकर आएगा। आप अगर प्रेम या शादी के रिश्ते में बंधने जा रहे हैं तो यहां बताए अनुमान के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं तय करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।