भाग्यांक 5 वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 रहेगा कैसा, एस्ट्रोलॉजर से जानें

जिन जातकों का जन्म 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका भाग्यांक 5 होता है। अंक 5 वाले जातकों में बहुत से गुण तथा अवगुण होते हैं। इस अंक वाले जातकों को तर्क शास्त्र में अच्छा माना गया है। इनके अंदर कुछ ऐसी विशेषताएं होती हैं, जो अन्य अंकों के जातकों से भिन्न होती हैं। इस अंक का स्वामी ग्रह बुध होता है और इस अंक को बुध ग्रह गवर्न करता है। अंक शास्त्र के मुताबिक यह साल आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको बता दें कि बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक और निर्णय क्षमता को बढ़ाने का कारक माना गया है। यह आपकी सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाता है।
प्रोफेशन- खासतौर पर यह वर्ष उन लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा, जो ब्यूटी, मीडिया, राइटिंग आदि के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन लोगों को अपने करियर में बहुत अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। 3,6 और 8 अंक वालों से आपको बहुत अधिक सपोर्ट मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: 3 भाग्यांक वाले जातकों को वर्ष 2022 में इन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना
बुध का काम होता है आपको मल्टी टास्किंग बनाना। कई बार इस चक्कर में आप बहुत सारे काम अपने ऊपर ले लेते हैं और फिर आप उन्हें जल्दबाजी में पूरा करते हैं। आपको इस वर्ष जल्दबाजी से बचना है और बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए आपको हरे रंग या फिर हरे रंग की फैमिली से मिलते जुलते रंगों को अपनी लाइफस्टाइल में ज्यादा से ज्यादा शामिल करना चाहिए।
रिलेशनशिप- जो जातक सिंगल हैं और बहुत समय से किसी को कमिटमेंट देने से बच रहे हैं, वह इस वर्ष किसी न किसी के साथ कमिटेड हो जाएंगे। जिन लोगों का ब्रेकअप हो गया है या कुछ पुराने रिश्ते, जो पीछे छूट गए हैं, उन्हें रिवाइज करें। हो सकता है कि आपकी अपने पुराने साथी के साथ ही दोबारा से बन जाए। वहीं शादीशुदा जातकों को अपने रिश्तों को बोरिंग (रिश्तों को बोरिंग बनाती हैं ये आदतें) होने से बचाना है, इसलिए अपने पार्टनर के साथ कुछ क्रिएटिव करें या फिर आप पार्टनर के साथ कोई अच्छा कोर्स ज्वाइन कर लें, इससे आपको साथ में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका भी मिलेगा और रिश्ते का खोया हुआ चार्म भी वापिस आ जाएगा। अगर आप नया घर खरीदने का सपना काफी समय से देख रहे हैं, तो इस वर्ष वह भी पूरा हो जाएगा।
आर्थिक- आर्थिक स्थिति के लिहाज से 5 अंक वाले जातकों के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहेगा। मगर आपको इस वर्ष काम के अतिरिक्त कुछ विशेष कार्य भी करने होंगे या आप यूं कह लें कि कुछ उपाय करने से आपको इस वर्ष आर्थिक रूप से बहुत फायदा होगा। उपाय के तौर पर आप किसी को डोनेशन (न करें इन चीजों का दान) दे सकते हैं या फिर आप साफ-सफाई के काम में भी शामिल हो सकते हैं।
इस वर्ष आप किसी को भी उधार धन देने से बचें। इतना ही नहीं, अगर आपने कभी किसी को धन उधार दिया है तो समय आ गया है आप उस धन को वापिस मांगना शुरू कर दें। इस वर्ष अगर आपको किसी को पैसा देना है या किसी से पैसा लेना है तो आपको बुधवार के दिन ही यह काम करना चाहिए और हर चीज के लिए अच्छे से पेपर वर्क कर लेना चाहिए। ऐसा करने से आप भविष्य में कभी पैसों के मामले में फंसेंगे नहीं।
इसे जरूर पढ़ें: 4 भाग्यांक वाले जातकों को वर्ष 2022 में इन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना
हेल्थ- इस वर्ष जंक फूड से बच कर रहें। इतना ही नहीं, आपको स्ट्रेस से बच कर रहना है। तनाव के कारण ही आप कुछ ऐसा खा लेते हैं, जिससे आपकी तबियत खराब हो जाती है। इसलिए अगर आपको सेहतमंद रहना है तो हेल्दी फूड का ही सेवन करें। इसके अलावा आपको, सट्टेबाजी की यदि आदत है तो, खुद को उससे बचा कर रखें और इस वर्ष किसी भी तरह की सट्टेबाजी में न पड़ें।
उपाय- हरी घास पर चलें, हरे रंग की वस्तुओं का दान करें और खुद भी हरे रंग के कपड़े पहनें।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।