नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट की फैमिली के बारे में जानें

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि आज ही के दिन इन दोनों की इंगेजमेंट खबर तेजी से वायरल हो रही हैं। इनकी इंगेजमेंट आज नाथद्वारा में भागवान श्रीनाथजी के दरबार में हुई है। नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट की फैमिली के बारे में जानें यह दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं कई जगहों पर इन्हें साथ में भी स्पॉट किया गया है। इसके अलावा बता दें कि राधिका को अंबानी परिवार के कई फंक्शन में भी देखा गया है।
View this post on Instagram
देश के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी और उनके परिवार को कौन नहीं जानता। खासतौर पर हालही में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की जुड़वा बच्चों ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की लैविश शादी के बाद से तो सभी की नजरें अंबानी खानदान में हो रहे नए बदलावा और फंक्शन में लगी रहती है।
वैसे तो नीता अंबानी अपनी बड़ी बहू श्लोका मेहता को भी बहुत ज्यादा प्यार करती हैं मगर, श्लोका मेहता बहुत फेमस हो चुकी हैं। उनके और उनकी फैमिली के बारे में सभी जानते हैं। मगर, राधिका की फैमिली के बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है।
क्या आप जानती हैं राधिका मर्चेंट आखिर हैं कौन?
अगर नहीं तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें और जाने राधिका मर्चेंट के परिवार से लेकर व्यापर तक से जुड़ी दिलचस्प बातें।
राधिका मर्चेंट की पिता
राधिका मर्चेंट के बारे में पहली बार आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की रोका पार्टी पता चला था। पार्टी के दौरान होस्ट बने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने मजाक-मजाक में अनंत अंबानी से पूछा था अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताओ। तब सभी को पता चल गया था कि राधिका मर्चेंट अब जल्द ही अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने वाली हैं। वहीं इस फंक्शन के बाद राधिका मर्चेंट को नीता अंबानी के साथ कई मौकों पर देखा गया । अब आलम यह है कि नीता अंबनी अपने साथ हर अवसर पर अपनी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट को साथ रखती हैं। राधिका के बारे में भी लगभग हर कोई जानता है।
इसे जरूर पढ़ें: होने वाली छोटी बहू राधिक मर्चेंट के साथ नीता अंबानी की है जबरदस्त कैमिस्ट्री
आपको बता दें कि राधिका के पिता विरेन मर्चेंट अंबानी परिवार से बहुत पहले से जुड़े हुए हैं। मुकेश अंबानी और विरेन मर्चेंट में अच्छी दोस्ती भी है। हालाकि विरेन को अंबानी परिवार के फंक्शन में बहुत कम देखा जाता है। मगर, राधिका अंबानी परिवार के हर फंक्शन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।
View this post on Instagram
इसे जरूर पढ़ें: जेठानी श्लोका मेहता और देवरानी राधिका मर्चेंट के बीच जानें कैसे हैं रिश्ते
राधिका पिता विरेन अपने नाम के साथ अजीतकुमार भी लगाते हैं। यह उनके पिता का नाम है। विरेन का एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट का बिजनेस है। वर्ष 2002 में उन्होंने Encore Healthcare services की स्थापना की थी। राधिका इसी कंपनी में डायरेक्टर के पद पर हैं। राधिका मर्चेंट के इन 4 लेहंगा डिजाइंस से लें टिप्स
राधिका मर्चेंट की मां
राधिका मर्चेंट की मां के बारे में भी बहुत कम लोग जानते हैं। शैला मर्चेंट ही राधिका मर्चेंट की मां हैं। वैसे तो वह पेज 3 पर्सनालिटी हैं मगर वह राधिका की ही तरह पति विरेन के बिजनेस को संभाल रही हैं। वह अपनी पति की कई फर्म्स में डायरेक्टर हैं। राधिका मर्चेंट ने आकाश-श्लोका की शादी में ईशा अंबानी का पहना था नेकलेस
साथ ही वही Encore Healthcare services में भी डायरेक्टर के पद पर हैं। उन्हें बहुत ज्यादा मीडिया को फेस करना पसंद नहीं है। अंबानी फैमिली के फंक्शन में भी वह आती हैं मगर, तस्वीरें क्लिक करवाने में वह हमेशा पीछे ही रहती हैं। राधिका मर्चेंट कौन हैं
राधिका मर्चेंट की बहन
राधिका मर्चेंट की बहन अंजली मर्चेंट उम्र में उनसे बड़ी हैं। अंजली भी राधिका की तरह हाइली एजुकेटेड हैं और वह भी Encore Healthcare services में एक बड़ी पोस्ट पर हैं। वैसे मीडिया में अंजली के बारे में बहुत कम ही जानकारी उपलब्ध है। राधिका मर्चेंट को भी उनके साथ कम ही देखा गया हैं।
इसी के साथ अगर आपको बताई गई ये अंबानी खानदान की छोटी बहु राधिका मर्चेंट से जुड़ी दिलचस्प बातें पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो कीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।