हो गई ना ख़राब? क्या ख़राब हो गई? वॉशिंग मशीन! कैसे हो गई ख़राब? अरे! इस चीज को इसमें साफ नहीं किया जाता हैं। जिनके घर वॉशिंग मशीन है अक्सर आपने उनके घर ये शब्द आपको कभी ना कभी ज़रूर सुनाई दिया होगा, क्यूंकि कभी-कभी कुछ ऐसे समान को वॉशिंग मशीन में साफ करने के लिए डाल देते जिसके बाद समान तो ख़राब होता ही है साथ में वॉशिंग मशीन भी। वॉशिंग मशीन की मदद से चीजें साफ करना यकीनन आसान लगता है, लेकिन, कभी-कभी वॉशिंग मशीन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाए तो समान के साथ वॉशिंग मशीन ख़राब होने देर समय नहीं लगता। इसलिए इसका ध्यान रखना भी ज़रूरी है कि वॉशिंग मशीन में क्या साफ नहीं करना चाहिए।
अगर आप भी स्पोर्ट शूज साफ करने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करती हैं, तो आज के बाद वॉशिंग में मशीन साफ करना बंद कर दीजिये, क्यूंकि स्पोर्ट सूज साफ करने से जूते ख़राब तो होते ही साथ में वॉशिंग मशीन का भी ख़राब होने का चांस रहता है। स्पोर्ट शूज में सोल बहुत हार्ड होते हैं ऐसे में कई बार वॉशिंग मशीन में खराबी हो जाती हैं। कई शूज में ग्लू का इस्तेमाल होता है जिसके चलते वॉशिंग मशीन में साफ करने से ख़राब हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन को सालों साल चलाने के लिए अपनाएं यह टिप्स
कई महिलाएं अन्य डोरमैट के साथ पलास्टिक के डोरमैट भी वॉशिंग मशीन में साफ करने के लिए डाल देती हैं। अगर आप ये गलती करती है तो फिर से गलती करने की कोशिश ना करें, क्यूंकि प्लास्टिक के डोरमैट आपके वॉशिंग मशीनको कभी भी ख़राब कर सकता है। कई बार प्लास्टिक के डोरमैट अंदर टूट भी जाते हैं, जिसके चलते भी मशीन में खराबी हो जाती है।
यह विडियो भी देखें
अगर आपका पर्स और हैंडबैग ब्रांडेड है, तो शायद ही आप उसे साफ करने के लिए वॉशिंग मशीन का सहारा लें, लेकिन कई बार लोग ऐसी गलती कर बैठते हैं। अगर आप अपने पर्स, हैंडबैग को और वॉशिंग मशीन को सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो फिर उसे वॉशिंग मशीन में साफ करने की गलती मत कीजियेगा। खास कर अगर पर्स और हैंडबैग कपड़े की ना हो तो आप ऐसी गलती भूल के भी मत कीजियेगा।
इसे भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में नहीं होगी किसी तरह की परेशानी, बस इस छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
अगर आप ने इस ठंड में पहने के लिए लेदर की जैकेट और बूट निकाल लिए हैं, तो उसे भूल के भी वॉशिंग मशीन में साफ करने नहीं बैठ जाइएगा। इससे आपकी जैकेट और बूट तो ख़राब होंगे ही साथ में वॉशिंग मशीन भी ख़राब हो सकता हैं। वैसे आपने ये ज़रूर सुना होगा कि लेदर की समान को हमेशा पानी से बचा के रखना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.lifeberrys.com,ae01.alicdn.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।