मुंबई पुलिस का मजेदार अंदाज, फिल्मी डायलॉग और कार्टून के जरिए दे रही संदेश!

मुंबई पुलिस कुछ न कुछ ऐसा करती रहती है कि वह भी ट्रेंडिंग में रहती है। अब देखिए एक बार फिर से मुंबई पुलिस चर्चा का विषय बनी हुई है। इस चर्चा का कारण है उनका सोशल मीडिया अकाउंट, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, कोरोना के चलते सरकार और पुलिस वाले लोगों को घर पर रहने की सलाह दे रहे हैं। फिर लोग मानते नहीं और आए दिन बाहर निकलते हैं। बस यही समझाने के लिए पुलिस ने युवाओं वाला तरीका अपनाया है। मुंबई पुलिस अपने पेज पर मीम के जरिए एडवाइजरी मैसेज भेज रहे हैं। आप भी देखिए किस तरह मजेदार अंदाज में मुंबई पुलिस संदेश दे रही हैं।
कई सेलिब्रिटीज को किया मीम में शामिल
मुंबई पुलिस आज सुबह से अलग-अलग तरीकों से लोगों को नसीहत दे रही है। राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, काजोल और आयुष्मान खुराना के कुछ फनी मीम शेयर किए हैं। अमिताभ बच्चन का मीम शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने कैप्शन लिखा, 'ऐसा मास्क पहनना भी कोई मास्क पहनना है, लल्लू?'। वहीं आयुष्मान का एक मीम उन्होंने कुछ इस तरह से शेयर किया, 'आयुष, मान जा, बिना वजह बाहर निकलना बेवकूफी है।' इसे शेयर करते हुए पुलिस ने कैप्शन लिखा है, 'आज ज्यादा सावधान रहें, ताकि कल सब शुभ मंगल हो।'
मार्वल के Vision ने दिखाया विजन
मुंबई पुलिस ने मार्वल के कैरेक्टर विजन पर भी एक मीम की एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन लिखा, 'भविष्य के लिए सेफ और हेल्दी विजन के बारे में सोचें।'
View this post on Instagram
FRIENDS रियूनियन के ट्रेलर का सहारा
27 मई को एचबीओ मैक्स पर प्रसारित होने वाले FRIENDS रीयूनियन एपिसोड की ट्रेंडिंग खबरों को देखते हुए, मुंबई पुलिस ने इस पर एक अलग अंदाज में सलाह दी। उन्होंने इस शो के ट्रेलर को पोस्ट करते हुए लिखा, 'अपने दोस्तों से फिर मिलें , लेकिन कोविड19 के अंतिम सीजन के बाद ही? तब तक, उनके साथ ऑनलाइन मीट-अप्स करें।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें :अब abortion के लिए पत्नी को पति की इजाजत नहीं लेनी पड़गी: सुप्रीम कोर्ट
वाकिन फीनिक्स और प्रोफेसर स्नेप तक को पहनाया मास्क
कोरोना के खिलाफ लोगों को खासकर युवाओं को सतर्क करने के लिए मुंबई पुलिस हर तरह से काम कर रही है। यह इंस्पीरेशन का काम कर कर रही है। युवाओं के पसंदीदा कैरेक्टर्स के जरिए उन तक बात पहुंचा रही है। उन्होंने बीते दिनों अन्य कुछ तस्वीरें कुछ संदेशों के साथ साझा की। एक तस्वीर में वाकिन फीनिक्स ने मास्क पहना हुआ है और दूसरे में हैरी पॉटर के पॉपुलर कैरेक्टर डंबलडोर और प्रोफेसर स्नेक के बीच मास्क को लेकर अलग अंदाज में संदेश दिया है।
इसे भी पढ़ें :मुंबई में युवक ने लॉकडाउन के बीच ट्विटर पर जताई गर्लफ्रेंड से मिलने की इच्छा, पुलिस ने दिया ऐसा जवाब
अन्य एडवाइजरी संदेशों के लिए अपनाया मीम का रास्ता
सिर्फ कोरोना को लेकर ही नहीं, बल्कि इसके अलावा भी जरूरी संदेशों को मुंबई पुलिस अपने अलग अंदाज में बयां कर रही है। एक अन्य पोस्ट में मुंबई पुलिस ने वीड के इस्तेमाल को गलत बताते हुए मीम शेयर किया था, जिसका कैप्शन था, '4:20 के लिए एक स्पेशल मैसेज'। हैशटैग होश में आओ के साथ इसे कंपलीट किया था।
सेलिब्रिटीज भी कर रहे हैं सपोर्ट
मुंबई पुलिस के इस काम को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि इस तरह से युवा उनसे बेहतर तरीके से जुड़ेंगे। वहीं तमाम सेलिब्रिटीज और डिज्नी हॉटस्टार जैसे ओटीटी भी उनका समर्थन कर रही हैं। आज शेयर किए गए मीम पर आयुषमान खुराना ने भी ठीक इसी तरह, अपनी फिल्मों के नाम लेकर मुंबई पुलिस का समर्थन किया था।
View this post on Instagram
युवा भी कर रहे सहयोग
यह तो तय है कि युवा उनके इस तरीके को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लोगों का पूछना है कि उनके सोशल मीडिया को कौन चला रहा है, जो इन बेहतरीन आइडिया के साथ आगे आया है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने अपनी ओर से मीम शेयर किए हैं, जिसे मुंबई पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में शेयर किया है।
आप भी मुंबई पुलिस की इस पहल को सपोर्ट करें और यह स्टोरी कैसी लगी हमें हमारे फेसबुक पेज पर कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसी अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Freepik images
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।