मुंबई में युवक ने लॉकडाउन के बीच ट्विटर पर जताई गर्लफ्रेंड से मिलने की इच्छा, पुलिस ने दिया ऐसा जवाब

कोरोना काल में मुंबई के एक युवक ने मुंबई पुलिस को ट्वीट करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की इच्छा जताई, जानें क्या है पूरी बात।   
Updated:- 2021-04-23, 13:31 IST
image

एक कहावत है, दो प्यार करने वाले सारी मुसीबतों को पीछे छोड़कर अपने चाहने वाले तक पहुंच ही जाते हैं। लेकिन कोरोना काल में सारी कहावतें सिर्फ किताबों तक ही सीमित रह गई हैं। इसी बीच मुंबई के एक युवक ने लॉकडाउन के बीच अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की इच्छा जताते हुए मुंबई पुलिस को एक ट्वीट किया। जानें क्या ख़ास है उस ट्वीट में और कैसा था मुंबई पुलिस का जवाब। 

किसने किया मुंबई पुलिस को ट्वीट 

mumbai police tweet

कोरोना वायरस का सबसे बुरा असर पूरे महाराष्ट्र में दिखाई दे रहा है। इसके लिए महाराष्ट्र में लॉक डाउन लगाया गया है और बेहद जरूरी काम को छोड़कर किसी भी काम के लिए बाहर निकलने पर रोक लगा दी गयी है। इसी बीच एक ट्विटर उपयोगकर्ता, अश्विन विनोद ने मुंबई पुलिस को टैग किया और उनसे पूछा कि उन्हें बाहर जाने और अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए अपनी गाड़ी में किस तरह के स्टीकर की जरूरत है।  वो अपनी गर्लफ्रेंड को बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं और उनसे मिलना चाहते हैं। 

मुंबई पुलिस का जवाब 

मुंबई पुलिस ने युवक विनोद के इस ट्वीट को नज़रअंदाज़ करने या इस पर कड़ा जवाब देने की बजाय बहुत अच्छे शब्दों में इसका जवाब दिया। जैसा कि सभी से आग्रह किया है कि वे महामारी के तेजी से प्रसार को रोकने के लिए घर पर रहें, "हम इसे आपके लिए आवश्यक समझते हैं सर लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारी आवश्यक या आपातकालीन श्रेणियों के अंतर्गत या नहीं आता है!"

#StayHomeStaySafe

मुंबई पुलिस ने युवक के ट्वीट के जवाब में इसका जवाब में #StayHomeStaySafe लेख कर भेजा है, साथ ही मुंबई पुलिस का कहना है कि ये टाइम घर पर सुरक्षित रहने का है। 

ट्वीट को किया सबने पसंद 

पुलिस का ये जवाब ट्विटर यूजर्स को खूब पसंद आया, लोगों ने पुलिस की जमकर तारीफ की। इस बीच ट्विटर पर और भी लोगों ने अपने दोस्तों से मिलने की परमिशन मांगी है। 

इसे जरूर पढ़ें:नेत्रा कुमानन बनीं ओलंपिक में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला नौका चालक, जानें इनसे जुड़ी बातें

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।