कई लोगों को प्रेम कहानियों के अलावा ऐतिहासिक चीजों के बारे में जानना पसंद होता है। इसलिए लोग प्राचीन इतिहास की कुछ लोकप्रिय कहानी को पढ़ने में रूचि रखते हैं। आपने यकीनन कई महान राजा- रानियों के बारे में पढ़ा या सुना होगा। मगर हिंदुस्तान पर राज करने वाले मुगल साम्राज्य अपने आपने एक एरा है क्योंकि इस दौरान कई राज वंश ऐसे रहे हैं, जिनके बारे में लोग हमेशा जानने की इच्छुक रहते हैं जैसे- बादशाह बाबर, बादशाह अकबर, औरंगजेब आदि।
हालांकि, मुगल इतिहास में बाबर के बाद सबसे ज्यादा अगर कोई इंटरेस्टिंग शख्स रहा है वो अकबर है क्योंकि अकबर 13 साल की उम्र में बादशाह बनने वाला पहला मुगल बादशाह था। अकबर न सिर्फ अंदरूनी बल्कि बाहरी तौर पर राजनीति में फंसा हुआ बादशाह रहा है। जितना विवाद और कोरा झूठ अकबर को लेकर चलता है।
उसके बाद तो यही समझ आता है कि आपको उन्हें पढ़ना ही होगा। हालांकि, आपको अकबर को लेकर कई तरह के किताबें लिखी जा चुकी हैं, मगर आज हम आपको कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में बताएंगे, जिस के बाद आपको अकबर को जानने में आसानी होगी।
मुगल साम्राज्य की हुकूमत हिंदुस्तान पर लगभग 1526 से 1857 तक रही है, जिसकी स्थापना बाबर ने पानीपत से की थी। हालांकि, बाबर के बाद कई ऐसे बादशाह रहे हैं, जिन्होंने मुगल साम्राज्यको आगे बढ़ाने का काम किया। साथ ही, हिंदुस्तान में कई ऐतिहासिक स्मारक भी बनवाई, जो आज भी अस्तित्व में है।
इसे ज़रूर पढ़ें-आखिर क्यों मुगल साम्राज्य का ये बादशाह गंगाजल को मानता था मिनरल वाटर? जानें रोचक तथ्य
यह विडियो भी देखें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अकबर मुगल साम्राज्य में का छोटी उम्र में बनने वाला बादशाह है। कहा जाता है कि जब अकबर के पिता बादशाह हुमायूंकी मौत हुई थी, तो अकबर सिर्फ 13 साल का था और मुगल सल्तनत को संभालने के लिए अकबर एक मात्र शख्स था। इसलिए अकबर को मुगल साम्राज्य का तख्त दे दिया गया और इसके बाद अकबर ने कई प्रेरणादायक काम भी किए थे।
लगभग 1582 में अकबर ने लोगों को दीन-ए-इलाही से परिचित करवाया। बता दें कि दीन-ए-इलाही अकबर द्वारा निर्मित किया गया एक समरूप धर्म था, जिसमें सभी धर्मों के मूल तत्वों को डाला गया था। इसमें मुख्य रूप से हिंदू और इस्लाम धर्म था।
इतिहास के अनुसार अकबर की दो ऐसी बेगम थीं, जो राजपूत खानदान से ताल्लुक रखती थीं। अब आप इन बेगमों का नाम जोधा बाई और बीबी दौलत शाद था। हालांकि, इसको लेकर कई इतिहासकारों में मतभेद है लेकिन कहा जाता है कि जोधा बाई और बीबी दौलत शाद अकबर की सबसे खास और करीबी बेगम थीं, जिनसे अकबर बेइंतेहा मोहब्बत करता था।
इसे ज़रूर पढ़ें-मुगल बादशाह अकबर की इन बेगमों के बारे में कितना जानते हैं आप?
अकबर एक ऐसा राजा था जिन्हें दो मां का प्यार मिला था। इतिहास के अनुसार अकबर को जन्म देने वाली मां का नाम हमीदा बानो बेगम और अकबर को दूध पिलाने वाली माह चुचक बेगम थीं, जिनकी अकबर को राजनीतिक बनाने में एक अहम भूमिका रही है।
इन चीजों के अलावा अकबर ने कई तरह के कानून भी बनाए, जिनसे न सिर्फ मुगल साम्राज्य में विस्तार हुआ बल्कि फायदा भी हुआ। उम्मीद है कि आपको अकबर से जुड़ी से जानकारी पसंद आई होगी। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Wikipedia, Google)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।