पिछले हफ्ते जारी हुए IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2020 के अनुसार मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। इस साल भी उन्होंने भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि इस लिस्ट में भारत की बड़ी-बड़ी शख़्सियतों का नाम शामिल है। वार्षिक रिपोर्ट में भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों के साथ-साथ नई और पुरानी कंपनियों की कमाई पर भी नजर रखी गई है और अमीर लोगों का संक्षिप्त डेटा प्रस्तुत किया गया। हालांकि इन अमीरों के बारे में हम अक्सर पढ़ते रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि ये किस राशि के हैं।
जीक्यू की रिपोर्ट के अनुसार मेष राशि में जन्में अमीर लोगों के लिए यह साल अच्छा रहा है, और उनकी संचयी संपत्ति में 55% की वृद्धि दर्ज की गई। मेष राशि में जन्में लोगों के बाद अमीरों की लिस्ट में वृश्चिक राशि के लोग आते हैं। आइए बताते हैं आपको मुकेश अंबानी समेत इन अमीर भारतीयों की राशि क्या है-