ड्रीम वेडिंग प्लान कर रहे हैं तो ऐसे बना सकते हैं बजट, जानें सेविंग टिप्स

शादी हर इंसान के जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है, क्योंकि इसमें आपके दोस्त, रिश्तेदार और परिवार वाले आपके सबसे बड़ी खुशी में शामिल होते हैं। एक इंसान जीवन के नए फेज की शुरुआत करता है और अपने पार्टनर के साथ नए एडवेंचर के लिए तैयार होता है। हर किसी की अपनी शादी को लेकर कुछ अपेक्षाएं होती हैं।
कुछ इच्छाएं होती हैं, जिसे वह पूरा करने के बारे में सोचता है। आप किसी सेलिब्रिटी की शादी देखते हैं और आपका भी मन होता है कि ऐसी ही ड्रीम वेडिंग आपकी भी हो। लैविश रिसेप्शन, सुंदर डेकोर और शानदार एंबियंस हो ऐसा हम भी सोचते हैं, लेकिन आपको भी पता है कि ऐसी आलीशान शादी करने में कितना खर्च आता है।
अपनी शादी के खर्चे को मैनेज करना कई दफा बड़ा मुश्किल टास्क हो जाता है। अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए क्यों न थोड़ा सोच-समझ कर खर्च करें और अपनी जेब को पूरी तरह से खाली होने से बचाएं ! अपने बजट को बिगाड़े बिना जानें वेडिंग के लिए कैसे बचाएं पैसा?
इसे भी पढ़ें : शादी में खाने की बर्बादी को रोकने से लेकर बिजली के खर्च तक को कम करने से लिए टिप्स
पहले से बना लें सेविंग प्लान
अगर आप अपनी ड्रीम वेडिंग के बारे में सोच रही हैं, तो आपको पैसा बचाकर रखना चाहिए। अपनी बाकी चीजों की सेविंग के साथ-साथ शादी के खर्च को भी अलग से प्लान करें। हर महीने आप कितना खर्च कर रहे हैं और कितना बचा रहे हैं उसे टैली करें। शादी तय होने के पहले से ही आपको अपनी इंवेस्टमेंट्स पर खास ध्यान देना चाहिए। सोच-समझकर ऐसी इंवेस्टमेंट करें जो आपको हाई रिटर्न्स दें (ऐसे प्लान करें इंटिमेट प्लान)।
पहले से चुन लें सही वेन्यू
बहुत से लोग शादी तय हो जाने के कुछ समय बाद वेन्यू की खोज में लगते हैं और जल्दबाजी में अक्सर महंगा वेन्यू चुन लेते हैं, इसलिए ऐसा करने से बचें। ड्रीम वेडिंग के लिए अपने बजट में सही लोकेशन पर सही वेन्यू आपका बहुत पैसा बचाता है। हर फंक्शन के लिए लैविश और महंगे होटल्स की बजाय अपने रूफ-टॉप या आंगन में फंक्शन करें।
इंविटेशन में न करें फालतू खर्च
सबसे ज्यादा पैसा खर्च किसी का होता है तो वो इंविटेशन कार्ड्स में ही होता है और लोग इसे फेंक भी देते हैं। इसलिए आपको इंविटेशन कार्ड में पैसा खर्च नहीं करना चाहिए। पेपर की जगह डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद लें और सुंदर और अच्छे पर्सनलाइज्ड इंविटेशन कार्ड बनाकर भेजें। इससे आपका पैसा भी बचेगा और सुंदर कार्ड्स देखने में भी अच्छे लगेंगे।
इसे भी पढ़ें : इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाकर वेडिंग को बनाएं ईको-फ्रेंडली
पीक सीजन में शादी करने से बचें
आपने देखा होगा कि शादी का सीजन दिसंबर से फरवरी के बीच होता है। इसी महीने सबसे ज्यादा शादियों के चक्कर वेन्यू भी महंगा होता है। होटल्स और बैंकेट हॉल ज्यादा चार्ज करते हैं। इसलिए शादी के लिए ऑफ-सीजन चुनें और आप देखेंगे कि आपकी काफी कॉस्ट कम होगी।
आप भी ये टिप्स आजमाएंगी तो अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए काफी पैसा बचा सकेंगी। हमें उम्मीद है ये मनी-सेविंग टिप्स आपको पसंद आएंगे। अगर हमारा यह लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक करें और शेयर करें और ऐसे रोचक आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram@Karishmatanna, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।