Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:44 AM IST

घर में धनिया लगाते समय कहीं आप तो नहीं करती हैं ये 3 गलतियां?

वैसे तो धनिया की खेती साल भर की जा सकती है, लेकिन ठंड के मौसम  में इसका खास तरह से ख्याल रखना जरूर होता है। 
Updated:- 2023-12-26, 14:00 IST
image

अक्सर महिलाएं कोई सब्जी बनाती हैं और अगर उसमें धनियां ना डाल पाएं, तो उन्हें काफी दुख होता है। क्योंकि घर में या तो धनिया खत्म हो गया होता है या फिर मार्केट से आप धनिया लाना भूल गए होते हैं।

अगर आप भी ऐसी स्थिति से गुजरते हैं, तो सबसे अच्छी बात है कि आप घर में ही धनिया उगा लें। अगर आप घर में ही धनिया का पौधा उगा लेते हैं, तो आप कभी भी धनिया तोड़कर अपनी सब्जी में डाल सकते हैं। 

लेकिन अगर आप घर में धनिया लगाते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप धनिया उगाते समय यह गलतियां करेंगे, तो आपका पौधा पूरी तरह से सूख जाएगा। 

बीज का रखें ध्यान

should avoid while coriander planting

अगर आप धनिया उगाने के लिए बीज डाल रहे हैं, तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि मिट्टी आपको बीज के ऊपर डालना चाहिए। अक्सर लोगों को देखा जाता है कि बीज के ऊपर लोग मिट्टी डालते हैं, तो वह काफी सूखी और रेत जैसी दिखती है।

आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, बीज के ऊपर आपको हल्की गीली मिट्टी डालनी चाहिए। इससे आपका धनिया का पौधा अच्छे से ग्रो करता है। (तेज धूप में झुलस रहे हैं पौधे और नहीं हो रही ग्रोथ तो अपनाएं ये टिप्स

इसके लिए सबसे पहले आपको गीली मिट्टी में बीज डालना है, फिर एक पॉट में मिट्टी लेकर उसे हल्का गीला कर देना चाहिए और बीज के ऊपर इसे डाल देना चाहिए।  

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे

 

फर्टिलाइजर में न करें ये गलती

khad mistakes you should avoid while coriander planting

अक्सर लोगों को देखा जाता है कि वह अधिक मात्रा में धनिया उगाने के लिए केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं। इससे अधिक मात्रा आपके गमले में धनिया एक से 2 बार तो उग जाएगी, लेकिन इसके बाद आपका पौधा खराब होने लगेगा।

इस तरह के केमिकल फर्टिलाइजर आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक होते हैं। इसलिए आपको इसे उगाते समय  नेचुरल खाद का ही इस्तेमाल करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- पौधों को नई जिंदगी देंगे पानी डालने से जुड़े ये हैक्स

धनिया को घर में ऐसी जगह उगाएं

easy idea for planting

धनिया हल्की ठंड को सहन करने में सक्षम होते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा मौसम नवंबर और दिसंबर का महीना होता है।

अगर आप धनिया का पौधा उगा रहे हैं, तो आपको इसे एक ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां थोड़ी छाया  और थोड़ी धूप आती हो। ऐसा इसलिए क्योंकि धनिया के तने कमजोर और पत्तियां बारीक होती हैं। इसलिए तेज धूप से इसे बचा कर रखना चाहिए।  

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।