डिजाइनर मेहंदी लगाने के लिए करें ये डिप्लोमा कोर्स

अगर आपको मेहंदी लगाने का शौक है, तो इस कला को पैसे कमाने का जरिया बनाया जा सकता है। जी हां, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे डिप्लोमा कोर्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से खुद का बिजनेस किया जा सकता है।  
Updated:- 2023-05-30, 11:25 IST
image

मेहंदी लगाने का शौक हर महिला को होता है क्योंकि यह श्रृंगार में चार चांद लगा देती है। खासतौर पर जब कोई तीज-त्यौहार आता है, तो महिलाएं मेहंदी से अपने हाथों को सजा लेती हैं।वहीं, मेहंदी से जुड़े कई धार्मिक महत्व भी हैं, जिसका कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। आप ब्‍यूटी से लेकर सेहत तक के मामलों में मेहंदी का उपयोग कर सकती हैं। पर क्या आपको पता है कि मेहंदी से पैसे भी कमाए जा सकते हैं।

जी हां, आजकल कई मेहंदी के डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं, जिसे करने के बाद अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। हालांकि, बहुत-सी महिलाओं को बिना सीखे यह कला आती है, लेकिन शादियों की बुकिंग, त्यौहार पर स्पेशल डिजाइन और समारोह में स्पेशल बुकिंग की जाती है। इसके लिए प्रोफेशनल मेहंदी डिजाइनर की जरूरत पड़ती है।

ऐसे में अगर आप प्रोफेशनल मेहंदी नहीं लगा पाती, तो कुछ ही महीनों में परफेक्ट मेहंदी लगाना सीखा जा सकता है। बस आपको इस लेख में बताए गए डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं।

मेहंदी व्यवसाय में कितनी संभावनाएं हैं?

mehndi designs

अच्‍छी बात यह है कि मेहंदी अभी तक किसी ब्रांड नेम का शिकार नहीं हुआ है। इसलिए मार्केट में उपभोक्ताओं को मेहंदी लेने के लिए किसी ब्रांड नेम की अभी तक जरूरत नहीं पड़ती है। सिर्फ दुकान पर जाकर मेहंदी मांगने पर मेहंदी मिल जाती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- 12वीं करने के बाद मिलेगी अच्छी जॉब, करें ये डिप्लोमा कोर्स

इससे आप समझ सकती हैं कि किसी एक ब्रांड का वर्चस्व इस क्षेत्र में अभी तक नहीं हैं। ऐसे में अगर आप मेहंदी व्यवसाय में हाथ आजमाना चाहती हैं तो आपके सामने चैलेंज कम होंगे। ऐसे में अगर आपकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप बेहतर है, तो आप ज्यादा से ज्यादा माल दुकानों तक पहुंचा सकती हैं।

ट्रेडिशनल मेहंदी आर्ट फॉर्म्स

यह कोर्स बहुत ही सस्ता और प्रोफेशनल है जिसे ब्राइडल मेहंदी डिजाइन, इंडो अरेबिक मेहंदी डिजाइन, अफ्रीकन मेहंदी डिजाइन में किया जा सकता है। यह कोर्स प्राइवेट यूनिवर्सिटी बहुत करवाती हैं, जिसे 3, 6 या फिर एक साल तक की डोरेशन में किया जा सकता है। और पूरा हो जाने के बाद जॉब के साथ-साथ आप अपना बिजनेस भी स्टार्ट कर सकते हैं।  

मेहंदी डिजाइनिंग कोर्स

best diploma mehndi designs

मेहंदी डिजाइनिंग कोर्स 3 महीने या एक साल का होता है, जिसे किसी भी यूनिवर्सिटी से किया जा सकता है। इस कोर्स को करने के लिए किसी योग्यता की जरूरत नहीं होती, लेकिन अगर आप अच्छी यूनिवर्सिटी से कोर्स करना चाहते हैं तो आपको 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। (10वीं के बाद ये कोर्स दिला सकते हैं नौकरी)

डिप्लोमा करने के बाद आप बुकिंग लेने के लिए तैयार हैं। मगर आपको लगातार प्रैक्टिस करनी होगी। 

ट्रेडिशनल मेहंदी आर्ट फॉर्म्स

यह कोर्स बहुत ही सस्ता और प्रोफेशनल है जिसे ब्राइडल मेहंदी डिजाइन, इंडो अरेबिक मेहंदी डिजाइन,  अफ्रीकन मेहंदी डिजाइन में किया जा सकता है। यह कोर्स प्राइवेट यूनिवर्सिटी बहुत करवाती हैं, जिसका टाइम 3, 6 या फिर 1 साल तक का होता है। पूरा हो जाने के बाद जॉब के साथ-साथ आप अपना बिजनेस भी स्टार्ट कर सकते हैं।   

मेहंदी कोन मेकिंग डिप्लोमा कोर्स

best diploma mehndi for women

भारत में कई फैशन संस्थान मेहंदी डिजाइनिंग को अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रमों जैसे ब्यूटी पार्लर कोर्स, मेकअप आर्टिस्ट कोर्स, ब्राइडल मेकओवर कोर्स आदि के एक भाग के रूप में पेश करते हैं। अगर आप मेहंदी लगाने में बिल्कुल नए हैं, तो मेकिंग डिप्लोमा कोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

इसे ज़रूर पढ़ें- अगर नहीं आती मेहंदी लगाना तो ये 10 आसान हैक्स करेंगे आपकी मदद

इस कोर्स में आपको मेहंदी का कोन को पकड़ने, मेहंदी का पतला कोन, मेहंदी का मोटा कोन इस्तेमाल करने का सही तरीका बताया जाएगा। साथ ही, अगर आप बिल्कुल नए हैं तो मेहंदी को लगाने का सही तरीका भी बताया जाएगा।

अगर आपके मन में अपने करियर से जुड़ा कोई सवाल है, तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।