क्या आप जानते हैं मनोज कुमार की स्टाइलिश पोती मुस्कान गोस्वामी के बारे में

गुजरे जमाने में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार के बारे में कौन नहीं जानता है। मनोज कुमार उन एक्टर्स में से एक थे जिन्होंने भारत की संस्कृति को लेकर बहुत सारी फिल्में बनाईं और उन्हें लोगों ने इतना पसंद किया कि उनका नाम ही 'भारत कुमार' रख दिया गया था। मनोज कुमार की फैन फॉलोविंग भी बहुत ज्यादा थी और उनकी फिल्मों की टिकट एडवांस में बुक हो जाती थी।
मनोज कुमार के बारे में बहुत ही कम लोग ये जानते हैं कि उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था और उनके बच्चे कुणाल गोस्वामी और विशाल गोस्वामी फिल्मी दुनिया में अपना हाथ आजमा कर फेल हो गए वहीं अब उनकी ग्लैमरस पोती बहुत चर्चा में हैं।
सोशल मीडिया स्टार और क्लोदिंग ब्रांड INTRINSIC की फाउंडर मुस्कान गोस्वामी पिछले कुछ दिनों से चर्चा का में हैं। विशाल गोस्वामी की बेटी मुस्कान एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और साथ ही साथ वो अपने फैशन ब्रांड को लेकर भी काफी फेमस हैं। उनका फैशन ब्रांड इंट्रिन्सिक असल में एक लग्जरी क्लोदिंग ब्रांड है जिसे बॉलीवुड के कई स्टार्स इस्तेमाल करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- बचपन में कचरे के ढेर में मिली थीं दिशानी, मिलिए मिथुन चक्रवर्ती की गोद ली हुई स्टाइलिश बेटी से
2021 में हुई है मुस्कान की शादी
साल 2021 में मुस्कान की शादी बिजनेसमैन निखिल ओहरी से हुई थी और दोनों की शादी मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में हुई थी। उनकी शादी की तस्वीरें भी काफी ज्यादा वायरल हुई थीं और उन्हें बहुत ज्यादा पसंद किया गया था।
View this post on Instagram
मुस्कान उसी समय से ट्रेंड होना शुरू हुई थीं। वो पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और उनकी तस्वीरें भी काफी स्टाइलिश हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी कई तस्वीरें आपको मिल जाएंगी जो ये बताती हैं कि उनका फैशन सेंस भी बहुत ही अच्छा है।
अधिकतर होती है बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से तुलना
मुस्कान को अधिकतर फैन्स फिल्म एक्ट्रेसेस से कम्पेयर करते हैं। अधिकतर ये देखा गया है कि अगर कोई स्टार किड होता है तो उसे या तो बॉलीवुड के अन्य दिग्गजों के साथ जोड़कर देखा जाता है या फिर उन्हें उनके ही परिवार के फेमस स्टार से जोड़कर देखा जाता है। यही हाल मुस्कान का भी है। पर उनकी तस्वीरें देखकर ये समझा जा सकता है कि वो कितनी ज्यादा स्टाइलिश हैं और किसी ए-लिस्टर बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।

इसे जरूर पढ़ें- शाहरुख खान की बेटी सुहाना हैं इस सेलेब की दीवानी, क्या आप जानते हैं सुहाना खान के बारे में ये 10 बातें
ट्रैवल की शौकीन हैं मुस्कान
उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत सारी तस्वीरें शेयर होती हैं और उनके नेशनल और इंटरनेशनल ट्रेवल से जुड़ी बहुत सी फोटोज शेयर होती रहती हैं। उनके इटैलियन हॉलीडे से जुड़ी कई रील्स भी आपको उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिल जाएंगी।
मुस्कान को भले ही लोग मनोज कुमार की पोती के नाम से ज्यादा जानते हों, लेकिन उन्होंने अपना खुद का क्लोदिंग ब्रांड स्थापित कर ये साबित किया है कि वो अपने नाम से ज्यादा भी बहुत कुछ हैं। तो मुस्कान के बारे में जानकर आपको कैसा लगा ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Muskan Goswami Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।