Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:27 AM IST

Matchsticks Box Reuse Ideas: 1 रुपये की डिब्बी से बना सकती हैं हजारों रुपये के क्राफ्ट, कचरे में फेंकने के बजाय करें इस्तेमाल

Matchsticks Box Reuse Ideas: क्या आप तीलियों को इस्तेमाल करने के बाद डिब्बी को बेकार समझकर कूड़े के ढेर में डाल देती हैं? अगर हां, तो अभी रुकिए और इन्हें इकट्ठा करके रखिए क्योंकि एक रुपये वाली डिब्बी की मदद से आप हजारों रुपये के क्राफ्ट बना सकती हैं। नीचे पढ़ें, इन्हें बनाने का आसान प्रोसेस।
Updated:- 2026-04-20, 13:29 IST
image

Machis Ki Dibbi Se Kaise Banaye: अक्सर हम माचिस की तीलियां इस्तेमाल करने के बाद खाली डिब्बियों को बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि मात्र एक रुपये की यह छोटी सी डिब्बी आपके घर को सजाने से लेकर बच्चों की क्रिएटिविटी में हजारों रुपये के महंगे शो-पीस जैसा काम कर सकती है? अब आप सोच रही होगी कि भला ऐसा कैसे?

माचिस के खाली बॉक्स न केवल मजबूत होते हैं बल्कि इनका एक जैसा आकार इन्हें क्राफ्ट के लिए बेहद खास बनाता है। थोड़े से रंग, पुराने कपड़ों के टुकड़े, मोतियों और गोंद की मदद से आप इनसे ऐसी चीजें बना सकती हैं जो बाजार में काफी महंगी मिलती हैं।

आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे क्राफ्ट बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक रुपये की माचिस की डिब्बी से बन सकते हैं।

सुई-धागा आर्गेनाइजर

easy empty matchbox craft ideas

अगर आप सिलाई का काम करती हैं, तो माचिस की डिब्बी से कमाल का आर्गेनाइजर बन सकती हैं। आप अलग-अलग डिब्बी में अलग-अलग चीजें रख सकती हैं।

अगर आप इसे थोड़ा क्रिएटिव बनाना चाहती हैं, तो 4 से 6 माचिस की डिब्बियों को एक के ऊपर एक चिपका दें और उनके बाहरी हिस्से पर कलर्ड पेपर चिपकाएं। अब यह एक छोटी अलमारी जैसा बन जाता है। इसके दराजों में आप अपनी सिलाई की सुइयां, सेफ्टी पिन और बटन रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- DIY Home Decor: पुराने बल्ब को फेंके नहीं, बनाएं ऑनलाइन हजारों में बिकने वाला प्लांट डेकोरेशन आइटम

बच्चों के लिए खिलौना फर्नीचर

matchstick reuse ideas

बाजार में मिलने वाले डॉल हाउस काफी महंगे होते हैं। ऐसे में आप माचिस की इन डिब्बियों की मदद से बच्चों के लिए सोफा, बेड और मेज भी बना सकती हैं। इसके लिए दो-तीन डिब्बियों को जोड़कर उन पर कपड़े की कतरन चिपकाएं।

इससे यह असली फर्नीचर जैसा दिखता है। यह न केवल आपके पैसे बचाता है बल्कि बच्चों को भी कुछ नया बनाने के लिए प्रेरित करता है।

मेमोरी फोटो फ्रेम या कार्ड डेकोर

machis ki dibbi se kaise banaye memory box

माचिस की डिब्बी का अंदर वाला हिस्सा एक छोटे सरप्राइज बॉक्स की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसके अंदर किसी की छोटी फोटो, कोई मैसेज या छोटा सा तोहफा रखकर उसे सजा सकती हैं।

इसे कार्ड के ऊपर चिपकाकर एक 3D इफेक्ट दे सकती हैं। जब कोई उस दराज को खींचेगा, तो अंदर रखा मैसेज और फोटो देखकर खुश हो जाएगा।

दीवार के लिए डेकोरेटिव आइटम

machis box reuse ideas

बहुत सारी माचिस की डिब्बियों को फूल या चौकोर डिजाइन में चिपकाकर आप एक बड़ा वॉल आर्ट तैयार कर सकती हैं।

हर डिब्बी को अलग रंग से पेंट करें या उन पर मिरर वर्क करें। इसके बाद इसे दीवार पर टांगकर कमरे को सजा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- घर में पड़ी जूट की रस्सी को फेंके नहीं, ऐसे करें रियूज

आपके घर में अगर माचिस की खाली डिब्बियां पड़ी हैं, तो आप इन क्राफ्ट्स को बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Pintrest

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।