herzindagi
fix photo frame straight on wall

फोटो फ्रेम या वॉल आर्ट बार-बार लग जाता है टेढ़ा ? इन आसान ट्रिक्स से मिलेगा परफेक्ट फिट

अगर घर में लगा फोटो फ्रेम या वॉल आर्ट बार-बार टेढ़ा नजर आ रहा है, तो आप इस आर्टिकल में बताई गई ट्रिक्स की मदद से उसे सीधा कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-23, 15:39 IST

घर को सजाने और न्यू  लुक देने के लिए अक्सर लोग दीवारों पर फोटो फ्रेम या वॉल आर्ट लगाते हैं। लेकिन, कई बार ये एक तरफ झुक जाते हैं या टेढ़े नजर आते हैं। इस वजह से जहां आपकी दीवारों की खूबसूरती बिगड़ जाती है, वहीं ये घर की सजावट को एक अधूरा और अव्यवस्थित लुक भी देते हैं। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं, तो आप इस आर्टिकल में बताई गई ट्रिक्स अपना सकती हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बता रहे हैं। इन ट्रिक्स की मदद से आप घर की दीवारों पर लगाने वाले फोटो फ्रेम या वॉल आर्ट को परफेक्टली सीधा लगा सकती हैं।

रबर बंपर का करें इस्तेमाल

रबर बंपर की मदद से आप फ्रेम के फिसलने या एक तरफ झुकने की समस्या से निजात पा सकती हैं। इसे आप फ्रेम के निचले कोनों पर लगाकर अच्छी तरह से चिपका लें। रबर बंपर का इस्तेमाल करके फ्रेम सीधा और सही तरह से टिका रहेगा।

इसे भी पढ़ें-गंदे से गंदे टाइल्स भी हो जाएंगे साफ, जानें आसान लेकिन असरदार हैक

photo frame straight on wall

 

फ्रेम पर लगाएं डबल-साइडेड टेप

डबल-साइडेड टेप की मदद से भी आप फ्रेम को दीवार पर सीधा टिका सकती हैं। डबल-साइडेड टेप की मदद से फ्रेम हिलेगा नहीं, बल्कि सीधा रहेगा। डबल-साइडेड टेप को आप फ्रेम के चारों कोनों पर लगा लें और इसके बाद फ्रेम को दीवार पर लटका दें। ऐसा करने से फ्रेम परफेक्टली सीधा और दीवार से टिका रहेगा।

दो सपोर्टिंग पॉइंट का करें इस्तेमाल

अगर आपका फ्रेम चौड़ा या भारी है, तो आप इसे एक कील लगाने के बजाय दो या ज्यादा सपोर्टिंग पॉइंट का इस्तेमाल करें। फ्रेम को लगाने के लिए आप एक के बजाय दो कीलों पर टिका दें। ऐसा करने से फ्रेम अच्छी तरह दीवार पर टिका रहेगा और ये टेढ़ा भी नहीं होगा।

photo frame straight on wall (2)

फ्रेम को सही तरह से लगाने की टिप्स

फ्रेम को दीवार पर लटकाने से पहले आप दीवार पर पेंसिल से हल्के निशान बना लें। ऐसा करने से यह सुनिश्चित हो जाएगा कि हुक या कील सही दूरी और ऊंचाई पर हैं। इसके बाद आप दीवार पर कील लगाएं और फिर फ्रेम को लटका दें।

यह विडियो भी देखें

नोट: दीवार पर कील या हुक लगाने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि दीवार कमजोर तो नहीं है, ताकि यह सुनिश्चित हो पाए कि कील या स्क्रू दीवार में मजबूती से लग जाए।

इसे भी पढ़ें-चाय से लेकर इंक तक टाइल्स से किसी भी प्रकार के दाग को हटाने के लिए बस फॉलो करें ये टिप्स 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।