घर में पड़ी जूट की रस्सी को फेंके नहीं, ऐसे करें रियूज

हमारे घर के स्टोर रूम में कई ऐसी चीज रखी रहती है जिसे हम बेकार समझते हैं। इनमें से एक चीज है जूट की रस्सी। अमूमन यह हर किसी के घर में होती ही है। और किसी कोने में पड़ी रहती है। जब घर की साफ सफाई होती है तो इसे हम कूड़ेदान में डाल देते हैं। लेकिन अब से ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्यों कि इन्हीं रस्सियों से आप घर के सजावट का सामान बना सकते हैं। जूट की रस्सी से आप वॉल डेकोर बना सकते हैं। इसमें ना तो ज्यादा मेहनत लगती है ना ही पैसे लगते हैं। चलिए जानते हैं रस्सियों से वॉल डेकोर बनाने का तरीका
जूट की रस्सियों से कैसे बनाएं वॉल डेकोर

- इसे बनाने के लिए आपको चाहिए जूट की रस्सी,फेविकोल और कार्डबोर्ड या गत्ते।
- सबसे पहले आप गत्ते को कैंची की मदद से गोल काट लीजिए।
- इसकी गोलाई कितनी होगी यह आप अपने हिसाब से रखें।
- अब कार्डबोर्ड पर अच्छी तरह से फेविकोल लगा दीजिए।
- अब रस्सी को हाथों में लेकर गोल गोल घुमाकर सर्कुलर शेप दे दीजिए।
- एक दो राउंड घुमाने के बाद ही इसे कार्डबोर्ड के सेंटर पर चिपकाएं।
- अब ऐसे ही करके पूरे गत्ते पर गोल-गोल घुमाकर कवर कर लें।
- जब कार्डबोर्ड पूरी तरह से कवर हो जाए तो इसे कुछ देर के लिए सूखने के लिए रख दें।
- अब बारी है इसे सजाने की,
- इसे सजाने के लिए कलरफुल पेपर की मदद से अलग अलग फूल बनाकर काट लें और इस पर चिपका दें
- आप बाजार से भी डेकोरेटिव आइटम लाकर इसपर लगा सकते हैं।
- तैयार है आपका वॉल डेकोर,आप इसे हॉल, रूम एंट्रेंस या कमरे में भी लगा सकते हैं।
यह भी पढ़े-प्लास्टिक के खराब हुए बर्तन से बनाएं ये यूजफुल आइटम
जूट की रस्सियों से बनाएं फैंसी पेन स्टैंड
- अगर आपके घर में कोई पुरानी कॉफी मग पड़ी है जिसकी हैंडल टूट गई है तो आप इससे फैंसी पेन स्टैंड बना सकते हैं।
- इसके लिए आप मग ले लीजिए।
- मग पर फेविकोल लगाकर जूट की रस्सियों को बारी बारी से लपेट दीजिए।
- जब यह पूरी तरह से कवर हो जाए तो इसे सूखने के लिए दें।
- इसे और भी सुंदर बनाने के लिए इसपर रंग बिरंगे स्टोन चिपका सकते हैं।
- तैयार है आपका पेन स्टैंड
यह भी पढ़े-Kitchen Hacks: किचन के काम मिनटों में निपटाने का सही तरीका जानती हैं आप?
image credit- Social Media
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।