माधूरी दीक्षित से सीखें लॉकडाउन में खुद को कैसे रखना है व्यस्त

पूरे देश में कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। कुछ शहरों में फुल लॉकडाउन है तो कुछ शहरों में हाफ। ऐसे में बहुत सारे लोग घर से वर्क फ्रॉम होम भी कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास ऑफिस का काम करने के बाद भी खाली वक्त बच जाता है। मगर वह इस वक्त को कैसे युटिलाइज कर सकते हैं, यह उन्हें नहीं समझ आ रहा।
ऐसे ही लोगों को गाइड करने के लिए माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट शेयर की है। इस वीडियो में उन्हेंने अपने लॉकडाउन रूटीन के बारे में बताया है। माधुरी ने तस्वीरों के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि कैसे वह खुद को पूरे दिन किसी न किसी काम में इंगेज रखती हैं।
अगर आप भी खुद को इंगेज रखना चाहते हैं तो एक बार माधुरी के लॉकडाउन रूटीन के बारे में जान लें।
माधुरी दीक्षित योगा रूटीन
50 प्लस उम्र होने के बाद भी माधुरी दीक्षित अपनी उम्र से काफी छोटी नजर आती हैं और इसका बड़ा कारण है उनका फिटनेस रूटीन। कुछ दिन पहले ही माधुरी ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वह तुलासन कर रही हैं। लॉकडाउन के दौरान माधुरी ने खुद को फिट रखने के लिए जरा भी कसर नहीं छोड़ी है। योगा के अलावा माधुरी होम जिम में भी एक्सरसाइज करती हैं।
टिप- अगर आपने भी घर पर बैठे-बैठे वेट पुटऑन कर लिया है तो योगा की मदद से आप वजन को कम कर सकते हैं। साथ ही योगा करने से स्ट्रेस भी दूर होता है और चेहरे पर चमक आती है।
इसे जरूर पढ़ें: Birthday Special: देखें माधुरी दीक्षित की 10 अनदेखी तस्वीरें
View this post on Instagram
माधुरी दीक्षित की डांस क्लासेज
माधुरी दीक्षित एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही ट्रेंड क्लसिकल डांसर भी हैं। पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में माधुरी की तरह शानदार क्लासिकल डांसर और कोई नहीं है। मगर वह केवल कैमरे के आगे ही डांस नहीं करती हैं। बल्कि उन्होंने अपने घर पर ही डांस क्लासेज शुरू की हैं और क्लासिकल डांस के कुछ महत्वपूर्ण स्टेप्स और उनसे जुड़ी जानकारी अपने फैंस और डांस लवर्स को देती रहती हैं।
आपको बता दें कि डांस करना माधुरी का पैशन हैं। लॉकडाउन में अपने पैशन को फॉलो करते हुए माधुरी ने खुद को बिजी रखा है। अगर आपका भी कोई पैशन है तो आप भी उसे फॉलों करें और खुद को बिजी रखें।
टिप- अपने पैशन को फॉलो करने के लिए लॉकडाउन से अच्छा वक्त और कब मिलेगा। आप डांस के अलावा ड्रॉइंग, क्राफ्ट वर्क या फिर गार्डनिंग जैसे पैशन को भी इस लॉकडाउन पीरियड में फॉलो कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: माधुरी दीक्षित के मेकअप रूटीन से आप भी ले सकती हैं टिप्स
View this post on Instagram
किचन में माधुरी दीक्षित
डांस के अलावा माधुरी को कुकिंग ( कुकिंग हैक्स) का भी बहुत शौक है और उन्हें जब भी वक्त मिलता है वह अपनी फैमिली के लिए खाना जरूर बनाती हैं। माधुरी के इंस्टाग्राम पर भी बहुत सारे ऐसे वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह कुकिंग करते हुए नजर आ रही हैं। कुछ वीडियोज में तो माधुरी के हसबैंड डॉक्टर राम नेने भी वीडियो में नजर आ रहे हैं।
टिप-लॉकडाउन में घर पर पार्टनर के साथ मिल कर कुकिंग करना या फिर घर के दूसरे काम में एक दूसरे का हाथ बटाने से आपसी समझ बढ़ती है और रिश्ता भी मजबूत होता है।
View this post on Instagram
बुक्स पढ़ने का है माधुरी को शौक
माधुरी को खाली समय में बुक्स पढ़ने का भी शौक है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माधुरी ने कई ऐसी पोस्ट शेयर की हैं, जिनमें वह किताबे पढ़ रही हैं।
टिप-दरअसल, किताबें पढ़ने से आपकी नॉलेज तो बढ़ती ही है साथ ही आपका समय भी कट जाता है। किसी ने सही ही कहा है, 'किताबे आदमी की सच्ची साथी होती हैं।' आप भी एक बार किताबों से दोस्ती करके जरूर देखें।
फैमिली के साथ बिताएं खाली समय
एक एक्टर की लाइफ हमेशा ही व्यस्त होती है। फैमिली के साथ वक्त बिताने का उन्हें कम ही मौका मिलता है। माधुरी को लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार और पेट के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिला और इस मौके को उन्होंने खाली नहीं जानें दिया।
टिप- अगर आपको खाली समय मिल रहा है तो इस अनमोल वक्त को फैमिली के साथ ही बिताएं और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं। आप फैमिली मेंबर्स के साथ गॉसिप करने के साथ ही छोटे-छोटे और रोचक गेम्स भी खेल सकते हैं।
यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।