Lucky Number: कमाल का होता है भाग्‍यांक-6 वालों का व्‍यक्तित्‍व, आप भी जानें

अगर आपका भी भाग्‍यांक 6 तो अपने बारे ये बातें आपको भी जरूर पता होनी चाहिए। 
Updated:- 2022-10-27, 07:58 IST
image

जिन जातकों का जन्‍म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ होता है, उनका भाग्‍यांक 6 होता है। इस अंक के स्‍वामी शुक्र होते हैं। यह बहुत ही प्रभाशाली ग्रह होता है और महिलाओं के जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करता है। 

'क्‍या कहता है अंकशास्‍त्र' फेसबुक लाइव सिरीज के तहत न्‍यूमेरोलॉजिस्‍ट डॉक्‍टर शेफाली गर्ग कहती हैं, 'सभी ग्रहों में शुक्र ग्रह को सबसे सुंदर बताया गया है और इसी लिए इसका संबंध महिलाओं से भी होता है। हालांकि, जो भी लोग 6 नंबर वाले होते हैं, वे काफी सुंदर व्‍यक्तित्‍व के होते हैं। वर्ष 2022 भी 6 नंबर वालों के लिए काफी शुभ है। '

इसे जरूर पढ़ें- फेवरेट नंबर में छिपा है आपकी पर्सनैलिटी का राज

luck for number

6 नंबर वाले जातकों का स्‍वभाव 

  • यह सुंदर काया वाले होते हैं। इन्‍हें देखकर कोई भी आकर्षित  (आकर्षित करने का गुण) हो जाता है। 
  • इन्‍हें महंगी चीजों का शौक होता है। किसी तरह अपनी पसंद की चीजें खरीदने के लिए ये लोग पैसे भी इकट्ठा कर लेते हैं। 
  • ख्‍वाबों की दुनिया में रहना भी इन्‍हें पसंद होता है। कई बार इस वजह से इनका काम भी देर से होता है और इन्‍हें नुकसान हो जाता है। 
  • इनका व्‍यक्तित्‍व इतना आकर्षक होता है कि सभी इनसे प्रभावित हो जाते हैं। 
  • इनके अंदर भी दूसरों के प्रभाव में जल्‍दी आने का गुण होता है। मगर कई बार इन्‍हें नुकसान भी झेलना पड़ता है। 
  • कई बार ये लोग चीजों को गंभीरता से नहीं लेते हैं और बस खुद को किसी तरह से शांत रखने में विश्‍वास रखते हैं। 
  • वैसे तो ये लोग मीठा बोलते हैं मगर यदि इन्‍हें कोई बात पसंद नहीं आती है, तो सामने वाले को ताने मारना भी इन्‍हें बखूबी आता है। 

6 नंबर वालों की अच्‍छी बातें 

  • बहुत ही प्रसन्‍न रहने वाले और अपने आसपास का माहोल भी खुशनुमा रखने वाले होते हैं। 
  • इन्‍हें लड़ना-झगड़ना पसंद नहीं होता है। इनकी बात यदि कोई समझ नहीं पाता है, तो यह उसे समझाने का प्रयास भी फिर नहीं करते हैं। 
  • इन्‍हें अपनी ही दुनिया में रहना पसंद है और उस दुनिया में यह किसी को भी नहीं घुसने देते हैं।   
  • इनके अंदर दूसरों को खुश करने का भी गुण होता है। अपने अलग अंदाज से ये लोग दूसरों का दिल जीत लेते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- लकी नंबर के अनुसार चुनें करियर, मिलेगी नौकरी में सफलता और होगी धन की वर्षा

 

lucky number  personality traits

6 नंबर वालों की खराब बातें 

  • अपनी आगे किसी की भी नहीं सुनते हैं। 
  • थोड़े जिद्दी स्‍वभाव के होते हैं। 
  • झूठी शान दिखाने के लिए खर्च पर लगाम  (पैसे बचाने का हुनर) नहीं कसते हैं। 

6 नंबर वालों के शुभ और अशुभ 

सबसे अच्‍छा दिन शुक्रवार होता है। मंगलवार और गुरुवार भी इनके लिए शुभ होते हैं। रंगों की बात की जाए तो लाल, हरा, सफेद, चमकीला और नीला रंग इनके लिए अच्‍छा होता है। 1, 6 और 9 अंक वालें इनके मित्र हो सकते हैं। यदि 6 नंबर वाले जातक हीरा धारण करते हैं, तो बहुत शुभ होता है। 

6 नंबर वालों के लिए उपाय 

  • शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े या चमकीले रंग के कपड़े धारण करें। 
  • हो सके तो शुक्रवार के दिन आपको सफेद मीठी खाने की वस्‍तु का दान करना चाहिए। 
  • आपके लिए मोगरे का फूल शुभ है और आपको इसे अपने पास जरूर रखना चाहिए। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।