herzindagi
remedies for number  pic

भाग्यांक 5 वालों के व्यक्तित्व और व्यवहार के बारे में जानें

भाग्यांक 5 वालों की किस्मत में क्या लिखा हुआ है और उनका व्यक्तित्व कैसा है, यह जानने के लिए पढ़ने एक्‍सपर्ट की बताई हुई बातें। 
Editorial
Updated:- 2022-08-01, 10:21 IST

अंक शास्‍त्र में 5 नंबर वाले जातकों को बहुत ही भाग्यशाली माना गया है। यह अंक 1 और 9 के एकदम मध्य में आता है। इससे भी अव्वल इस अंक पर बुध देवता की दृष्टि रहती है, जिन्हें ग्रहों का राजा कहा जाता है। इसलिए अंक 5 जिन जातकों का भाग्यांक होता है, उन्‍में भी बुध के गुण और अंक 5 की उर्जा नजर आती है।

हमारी फेसबुक लाइव सीरीज 'क्‍या कहता है अंक शास्‍त्र ?' के तहत हम पहले ही आपको को अन्‍य अंकों के बारे में विस्तार से बता चुके हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अंक 5 वाले जातकों के बारे में बताएंगे।

इस विषय पर हमारी बात एस्‍ट्रोलॉजर एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शेफाली गर्ग से हुई है। शेफाली जी कहती हैं, 'अंक 5 वाले दिमाग से तेज होते हैं और उनका व्यक्तित्व किसी राजा के जैसा होता है।'

इसे जरूर पढ़ें- Numerology Horoscope: अगस्त का भविष्यफल जानें

Kismat Ka Haal jane

5 अंक वाले जातकों में गुण

  • 5 अंक का स्वामी ग्रह बुध(बुध ग्रह के उपाय) है और यह एक शांत एवं सौम्‍य प्रवृत्ति का ग्रह है। इस ग्रह का सबसे महत्वपूर्ण गुण है कि यह अन्य ग्रहों को ग्रहण करता है और उसी के अनुरूप जातक को फल देता है। बुध के इस व्यवहार को 5 अंक वाले जातकों में भी देखा जाता है।
  • यह जातक बहुत ही आत्‍मविश्‍वास से भरे होते हैं और इनके व्‍यवहार में दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने का तेज होता है।
  • बुध ग्रह में ज्ञान एवं विवेक जैसे गुण समाहित होते हैं, इसलिए इनका दिमाग अन्‍य लोगों से तेज होता है। ऐसा कहा जा सकता है कि यह लोग यदि मिट्टी को भी छू लें तो वह सोना बन जाती है।
  • इनमें चतुराई भी बहुत अधिक होती है। इसलिए इनका नुकसान कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है।
  • यह भीड़ से हटकर रहना पसंद करते हैं और इनमें किसी भी काम को अलग ढंग से करने की अद्भुत योग्यता होती है, जिसके सभी मुरीद होते हैं।
  • यह जातक जो काम अपने हाथों में ले लेते हैं, उसे सफलतापूर्वक पूरा करने का हुनर भी इसमें होता है। किसी भी हालत में यह लोग हिम्मत नहीं हारते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- कैसा होता है भाग्‍यांक 4 वाले जातकों का व्‍यक्तित्‍व?

5 अंक वाले जातकों में दोष

  • कोई मनुष्य परफेक्ट नहीं होता है और अंक 5 वाले, उन्हें बुद्धि और विवेक का धनी कहा जाता है, उनमें भी दोष पाए जाते हैं और इनका सबसे बड़ा दोष है कि इनमे धीरज नहीं होता है। इन्‍हें हर काम का रिजल्ट तुरंत चाहिए होता है।
  • इनमें खुद को बदलने की जगह दूसरों को बदलने की मानसिकता होती है। यह भी इन्‍हें कभी न कभी बुरे परिणाम दे सकती है।
  • कभी-कभी इनमें जो आत्‍मविश्‍वास होता है, अभिमान बन जाता है। इससे उन्हें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह की लाइफ में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
  • दूसरे लोगों के साथ सामंजस्य बैठाने और खुद को उनके साथ सेटल करने में भी इन्‍हें बहुत समय लग जाता है।
  • इनकी अभिलाषाओं की कोई सीमा नहीं होती है। इनका यह व्‍यवहार भी इनके जीवन में नकारात्‍मक प्रभाव डालता है।

यह विडियो भी देखें

lucky number  personality traits

5 अंक वाले जातकों के मित्र एवं शत्रु

5 अंक वालों की सबसे ज्यादा 5 अंक वालों से ही बनती है। मगर अंक 1, 3, 4, 5,7 और 8 भी इनके मित्र अंक होते हैं। 2, 6 और 9 अंक वालों से इनकी बिलकुल भी नहीं बनती है।

5 अंक वाले जातकों के लिए उपाय

  • बुध का रंग हरा होता है, इसलिए आपको अपने जीवन में अधिक से अधिक हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए ।
  • आपको काला, कॉफी ब्राउन और सभी गहरे रंगों की वस्तुओं से बचने का प्रयास करना चाहिए।
  • बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से भी आपको लाभ होगा।

उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। हमें कमेंट करके अंक शास्त्र से जुड़े अपने प्रश्‍न भी आप पूछ सकते हैं। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।