अगस्त के महीने का भविष्यफल अगर आप भी जानना चाहते हैं, तो न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शेफाली गर्ग के द्वारा बताए गए भाग्यांकफल को जरूर पढ़ें और जानें कि अगस्त का महीना आपके लिए कैसा रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें- Lucky Number: कैसा होता है 'भाग्यांक-2' वालों का व्यक्तित्व?
भाग्यांक-1
1, 10, 19 या 28 तारीख को अगर आपका जन्म हुआ है, तो आपका भाग्यांक 1 कहलाएगा।
- आपको इस माह लाभ होगा, ऐसा कोई काम न करें कि आप खुद ही खुद को लाभ से दूर कर लें।
- इस सप्ताह आप थोड़े भ्रमित रहेंगे और आपका मन विचलित रहेगा।
- घर में शांति बनाए रखने के लिए कभी-कभी चुप रहना अच्छा रहता है और आपको यह कला सीखने की जरूरत है।
- उपाय बंदरों को गुड़ या केला खिलाएं।
भाग्यांक-2
2, 11, 20 या 29 तारीख को अगर आपका जन्म हुआ है, तो आपका भाग्यांक 2 होगा।
- यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा और इस माह आप अपने परिवार पर अधिक ध्यान देंगे।
- आपको इस माह अपने भाग्य से नहीं बल्कि मेहनत से फल मिलेंगे।
- आप अगर घर लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको उम्मीद से ज्यादा अच्छा घर मिल सकता है।
- उपाय- आपको मंदिर में सफेद चीजों का दान करना चाहिए।
भाग्यांक-3
3, 12, 21 या 30 तारीख को आपका जन्म हुआ है, तो आपको भाग्यांक 3 है।
- इस माह आपको अपनी सीधी आंख की सेहत का ध्यान रखना है।
- इस माह में आपको बहुत सुख मिलेगा।
- अपनी बात को आप सभी के आगे बहुत बेहतरीन तरीके से रख पाएंगे।
- बेबी प्लान कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा डिले करना चाहिए।
- उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें।
भाग्यांक-4
4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है तो आपका भाग्यांक 4 होगा।
- महीने के शुरुआती 15 दिन आपके लिए कठिन रहेंगे।
- आपके काम पर सभी की नजर रहेगी।
- इस माह आपको अपने पूर्वजों की पूजा करने से लाभ होगा।
भाग्यांक-5
5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का भाग्यांक 5 होता है।
- अगस्त के महीने में आप कुछ नया सोचेंगे।
- आप यदि ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े हैं, तो आपको बहुत लाभ मिलेगा।
- आप यदि घर लेना चाहते हैं, तो यह माह आपको पॉजिटिव रिजल्ट्स देगा।
- आपकी नींद इस माह पूरी नहीं हो पाएगी।
- उपाय के तौर पर आपको अपने घर में खुशबूदार पौधे लगवाने चाहिए।
भाग्यांक-6
6, 15 या 24 तारीख को जिन जातकों का जन्म हुआ है, उनका भाग्यांक 6 कहलाएगा।
- इस माह आप बहुत भावुक महसूस करेंगे।
- आप बहुत ज्यादा काम में डूबे रहेंगे।
- शुरू के 15 दिन आपको अपने सीनियर्स की मदद से लाभ मिलेगा।
- महीने के बाद के 15 महीनों में आपको बहुत संभलकर रहना होगा।
- उपाय के तौर पर आपको किसी गरीब कन्या को मीठा दूध देना चाहिए।

भाग्यांक-7
7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का भाग्यांक 7 होता है।
- यह माह आपको बहुत अधिक ध्यान से चलना है। आप बहुत ज्यादा निराशा महसूस करेंगे।
- कार्यक्षेत्र में आपके लक्ष्य पूरे नहीं होंगे। आपको अपने सहकर्मियों से मदद नहीं मिलेगी, मगर अधिकारी आपके सपोर्ट में होंगे।
- आपको कमाई के कई सोर्स मिलेंगे और आपको लाभ भी अधिक होंगे।
- अपना वाहन बहुत सावधानी पूर्ण चलाएं।
- उपाय के तौर पर चींटियों को आटा खिलाएं।
भाग्यांक-8
8, 17 या 26 तारीख को जिन जातकों का जन्म हुआ है, उसका भाग्यांक 8 होता है।
- इस माह 7 भाग्यांक वालों को बहुत लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी।
- कार्यक्षेत्र में आप एक साथ कई काम करेंगे और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
- इस सप्ताह आप दूसरों के झगड़े में न पड़ें।
- उपाय के तौर पर आपको पक्षियों को मीठे लड्डू खाने के लिए देना चाहिए।
भाग्यांक-9
9, 18 या 27 तारीख को जिन जातकों का जन्म हुआ है, उनका भाग्यांक 9 कहलाता है।
- यह माह आपके लिए कुछ मिलाकर अच्छे फल देने वाला है। आप जो भी अच्छे काम करेंगे, उसका फल आपको इसी माह मिलेगा।
- आपको अपने घर के किसी बुजुर्ग से लाभ प्राप्त होगा।
- यदि प्रेम प्रसंग चल रहे हैं, तो उसमें भी आपका अच्छा समय बीतेगा।
- इस माह आपकी किस्मत चमकने वाली है।
- उपाय के तौर पर लाल मुंह वाले बंदर को गुड़ चना खिलाएं।
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।