
अंकशास्त्र में हर अंक कुछ बयां करता है। हर अंक का जुड़ाव किसी न किसी जातक से होता है। यह अंक ही उस जातक के भाग्य और व्यक्तित्व की गणना करता है। हम 'क्या कहतना है अंक शास्त्र' सिरीज के तहत पहले ही आपको कुछ अंकों के बारे में बता चुके हैं। इस बार हम आपको बताएंगे कि भाग्यांक 4 वाले कैसे होते हैं।
भाग्यांक 4 वालों के व्यक्तित्व के बारे में एस्ट्रोलॉजर एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शेफाली गर्ग बताती हैं, 'बहुत ही व्यवहार कुशल होते हैं अंक 4 वाले। इनकी जीवनशैली थोड़ी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती है। यह हमेशा किसी भी काम की शुरुआत बहुत ही धीरे से करते हैं और फिर जब उन्हें यह पता चल जाता है कि यह उनके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है, तो उस कार्य करने के लिए वह जी-जान लगा देते हैं।'
इसे जरूर पढ़ें- Lucky Number: कैसा होता है 'भाग्यांक-3' वालों का व्यक्तित्व?

जिन लोगों का जन्म महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को होता है, उनका भाग्यांक 4 होता है। 4 नंबर राहु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इन जातकों पर राहु का पूर्ण प्रभाव होता है। यह ईमोशन होने के साथ ही भीड़ से अलग चलने वाले होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Lucky Number: कैसा होता है 'भाग्यांक-2' वालों का व्यक्तित्व?
1 और 8 अंक वालों के साथ 4 अंक वालों की उर्जा बहुत अधिक मैच करता है। यदि 4 अंक वालों को किसी से विवाह भी करना है, तो इन्हीं 2 अंक वालों से या फिर 4 अंक वालों से विवाह करना चाहिए। वहीं 3, 9 और 7 नंबर वालों से इनकी उर्जा नहीं मिलती है।
आपको रोज 108 बार राहु के बीज मंत्र - ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः। का जाप करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।