भारत में शादी सिर्फ दो लोगों के बीच का भाग नहीं होती है बल्कि दो परिवारों के बीच का भी हिस्सा होती है। शादी के लिए घर को लोग तरह-तरह से सजाते हैं और अगर आप कम खर्च में अपने घर को सजाना चाहती हैं, तो आप सिर्फ फूलों की से ही नहीं बल्कि कई चीजों की मदद से अपने घर को सजा सकती हैं।
कलरफुल चादरों का यूज करके आप शादी के घर को बिल्कुल यूनिक लुक दे सकती हैं। पुराने कपड़ों की मदद से आप दरवाजे से लेकर घर की खिड़कियों को भी काफी क्लासी और रॉयल लुक दे सकती हैं। रंग-बिरंगे चादरों को आप अलग-अलग डिजाइन में करके आप घर को सजा सकती हैं। इसमें आपके अधिक पैसे नहीं लगेंगे और घर भी बहुत खूबसूरत दिखेगा। इसके अलावा आप चादरों में लाइट्स लगा सकती हैं। इससे रात में भी घर बहुत सुंदर नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें:इन आइडियाज की मदद से वेडिंग के लिए घर के एंट्री गेट को कुछ इस तरह बनाएं अट्रैक्टिव
लोकल डेकोरेटिव अगर आप मार्केट से खरीदना चाहें तो खरीद सकती हैं क्योंकि यह आपको सस्ते मिल जाएंगे। इसके अलावा आप कुछ डेकोरेटिव आइटम्स को घर पर भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ कलरफुल पेपर्स लेने होंगे और फिर उन्हें अलग-अलग डिजाइन में करके फ्लावर पॉट में लगाना होगा। आप फ्लावर पॉट को घर पर ही अलग-अलग लेस की मदद से सजा सकती हैं। इससे यह दिखने में डिफरेंट लगेंगे और लो बजट में आप इनसे घर के किसी भी कोने को सजा पाएंगी।
इसे भी पढ़ें: आपका घर बन जाएगा एकदम नया, अगर अपनाएंगी यह टिप्स
आप चुनरी का टेंट बनाकर भी घर के गार्डन को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको अधिक पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इसके अलावा आप घर में बैलून से भी डेकोरेशन कर सकती हैं, जो आपके घर की खूबसूरती में कलर ऐड कर सकते है।
इन तरीकों से आप शादी वाले घर को कम पैसों में खूबसूरत बना सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
image credit- wedabout/weddingbazar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।