herzindagi

Sawan 2022: भगवान शिव को चढ़ाएं ये 10 फूल, पूजा का मिलेगा संपूर्ण फल

सावन का महीना शुरू हो चुका है और सभी भक्त शिव भक्ति में लीन हैं। लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं। सावन के महीने में शिवलिंग पर दूध, बेल पत्र, धतूरा जैसी न जाने कितनी चीजें चढ़ाई जाती हैं और ऐसी मान्यता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। उसी प्रकार शिव जी पर कई तरह के फूल चढ़ाने का विधान भी है। पूजा पाठ में फूलों का अलग महत्व है और सभी अनुष्ठानों में फूल अर्पित किए जाते हैं। मान्यतानुसार कुछ फूलों को शिवलिग या शिव प्रतिमा पर अर्पित करने से सावन के महीने में पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि सावन में कौन से फूल अर्पित करना फलदायी होता है।

Samvida Tiwari

Editorial

Updated:- 15 Jul 2022, 13:07 IST

धतूरा का फूल

Create Image :

धतूरा एक जंगली फूल है और ऐसा माना जाता है कि यह पौधा शिव जी को बहुत पसंद होता है इसलिए इस पौधे को भगवान् शिव पर चढ़ाने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। खासतौर पर सावन में  शिवलिंग पर ये फूल जरूर चढ़ाएं।

बेला का फूल

Create Image :

सावन में  बेला का फूल भगवान् शिव को अर्पित करने से विवाह सम्बंधित बाधाओं से मुक्ति मिलती है। यदि आप जीवनसाथी की तलाश में हैं ये फूल चढ़ाने से तो जल्द ही आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होने के योग बनते हैं।

यदि आप सावन के महीने में पूजा के समय शिव जी पर ये फूल अर्पित करते हैं तो आपको पूजा का पूर्ण फल मिलता है और आपकी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:freepik

 

सफेद मुकुट का फूल

Create Image :

सफेद मुकुट का फूल यह एक तारे के आकार का फूल है और ऐसा माना जाता है कि अगर इस फूल से भगवान शिव को चढ़ाया जाए तो सभी दोषों से मुक्ति मिलती है।

पारिजात या हरसिंगार का फूल

Create Image :

पारिजात का फूल रात में खिलने वाला फूल है और इसे भगवान शिव पर अर्पित करने से भक्त को सुख एवं वैभव में वृद्धि होती है। यह फूल देवताओं के लिए उपयुक्त माना जाता है और शिव जी के सर्वप्रिय फूलों में से एक है।

अपराजिता का फूल

Create Image :

अपराजिता का पौधा घर के लिए बेहद शुभ माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि ये फूल शिव जी को चढ़ाने से घर की आर्थिक स्थिति ठीक होती है। ऐसा माना जाता है कि सावन में ये फूल चढ़ाना सबसे ज्यादा शुभ है।

इसे जरूर पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर की सुख शांति के लिए जरूर लगाएं अपराजिता का पौधा, जानें वास्तु के कुछ नियम

शमी का फूल

Create Image :

ऐसा माना जाता है कि शमी का पौधा घर में लगाने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, ऐसा माना जाता है कि शमी का फूल शिव जी को चढ़ाने से भी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

अगस्त्य फूल

Create Image :

सावन के महीने में अगस्त्य फूल भगवान् शिव को चढ़ाने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती हो और यश कीर्ति में भी बढ़ोत्तरी होती है। ऐसा माना जाता है कि इस फूल का नाम अगस्त्य मुनि के नाम पर पड़ा है।

कनेर का फूल

Create Image :

कनेर का फूल सफेद, गुलाबी, बैंगनी और नारंगी रंग का होता है लेकिन सफ़ेद और पीले रंग का कनेर भगवान शिव को चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है।

चमेली का फूल

Create Image :

चमेली का फूल बहुत ही सुगंधित फूल होता है और सफेद रंग का और छोटे आकार का होता है। यह फूल प्रेम और पवित्रता का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई इस फूल को भगवान शिव को पूरी भक्ति के साथ अर्पित करता है तो उनकी मनोकामना पूरी होती है।

इसे जरूर पढ़ें:Sawan 2022: आज से शुरू हो रहा है सावन का महीना, सोमवार की तारीखों और महत्व के बारे में जानें

सफ़ेद कमल का फूल

Create Image :

ऐसा माना है कि सफ़ेद कमल का फूल शिव जी को चढ़ाने से घर में धन की वर्षा होती है और भक्तों को पूजा का फल भी मिलता है। कमल आमतौर पर सफेद और गुलाबी रंग का होता है, लेकिन सफ़ेद रंग शिव जी का मनपसंद रंग है। इसलिए इसी रंग का कमल चढ़ाना शुभ होता है।

Offer Flowers To Lord Shiva | सावन में शिव जी को ये फूल चढ़ाएं | Sawan Me Shivling Par Kya Chadhaen | sawan 2022 offer these flowers to lord shiva | Herzindagi