Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:50 AM IST

इन पौधों को लगाने से घर में नहीं नजर आएंगे कॉकरोच

अक्सर कई बार घर के कोनों में आपको कॉकरोच नजर आ जाते होंगे। इसके पीछे के कई कारण होते हैं। अगर आप कुछ पौधों को घर पर लगाएंगी तो इससे कॉकरोच नहीं नजर आएंगे।   
Updated:- 2023-09-18, 16:47 IST
image

पौधे हमारी कई परेशानियों को हमसे दूर कर देते हैं फिर चाहे वह किसी प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम हो या फिर घर से कीड़े-मकोड़ों को दूर करना हो। अगर आपके घर में कॉकरोच बहुत अधिक नजर आ रहे हैं तो आप आसानी से उन्हें भगा सकती हैं। हम आपको कुछ ऐसे पौधे बताएंगे जिन्हें लगाने से घर से कॉकरोच दूर हो जाएंगे। 

1)नीम का पौधा

नीम का पौधा कॉकरोच को भगाने के लिए एक बहुत ही प्रभावी उपाय है। नीम के पत्तों की गंध कॉकरोच को अच्छी नहीं लगती है और वे इससे दूर भाग जाते हैं। नीम के पत्तों को घर के दरवाजे, खिड़कियों और कॉकरोच के संभावित ठिकानों पर भी आप रख सकती हैं। इसके अलावा आप चोटे नीम के प्लांट को घर के कोनों में सकती हैं। 

 इसे भी पढ़ें-घर में इन जगहों पर सजा सकते हैं इंडोर प्लांट

2)लहसुन का पौधा

अगर आप घर में लहसुन का पौधा लगाएंगी तो इससे भी कॉकरोच दूर रहेंगे। लहसुन की स्मेल भी कॉकरोच को पसंद नहीं होती है और आप लहसुन की कुछ कलियों का स्प्रे बना सकती हैं और स्प्रे बॉटल में डालें और थोड़ा पानी डालें फिर घर के कोनों में छिड़क सकती हैं। 

 इसे भी पढ़ें-पौधे हो गए हैं बेजान? तो इस तरह ट्राई करें नीम खली

3)लैवेंडर का पौधा

list of plants to get rid of cockroaches

लैवेंडर की गंध कॉकरोच को भगाने के लिए बहुत प्रभावी है। लैवेंडर के कुछ पौधों को घर के दरवाजे, खिड़कियों और कॉकरोच के संभावित ठिकानों पर रखने पर घर में कॉकरोच आपको नहीं नजर आएंगे। 

4)कैमोमाइल

कैमोमाइल की गंध भी कॉकरोच को पसंद नहीं होती है। कैमोमाइल के फूलों को घर के कोनों में रखें या कैमोमाइल का तेल आप घर के कोनों में स्प्रे कर सकती हैं। इसके अलावा पुदीने की गंध भी कॉकरोच को परेशान करती है। इसलिए आप पुदीने का प्लांट भी घर के कोनों में रख सकती हैं। 

आप ये सभी पौधे कॉकरोच को भगाने के लिए घर में लगा सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।