Libra Zodiac Love Horoscope 2023: प्रेम और शादी के लिहाज से तुला राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023

अगर आपकी राशि तुला है तो साल 2023 में आपके वैवाहिक और प्रेम संबंध कैसे हो सकते हैं यहां विस्तार से जानें। 
Updated:- 2022-12-27, 17:54 IST
image

तुला राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 हर लिहाज से मिश्रित फल लेकर आने वाला है। जहां वर्ष की शुरुआत में शनि देव आपके चतुर्थ भाव में बैठे होंगे, जो आपके जीवन में बड़े बदलाव लाएंगे। वहीं बृहस्पति महाराज आपे छठे भाव में होंगे, जो जीवन में कुछ परेशानियां ला सकते हैं। यह परेशानियां आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हुई होंगी। बात अगर रिलेशनशिप की हो तो आपको बता दें कि इस वर्ष आपको अपने पार्टनर के साथ संबंधों में बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखने होंगे। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से आज राशियों के क्रम में तुला राशि के लिए प्रेम और विवाह राशिफल के बारे में विस्तार से जानें। 

इसे जरूर पढ़ें- Virgo Love Horoscope 2023: प्रेम और शादी के लिहाज से कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023

libra love

कैसी रहेगी रोमांटिक लाइफ 

  • रिश्तों में बेशक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, मगर आपकी रोमांटिक लाइफ (मैरिड लाइफ को रोमांटिक कैसे बनाएं) परफेक्ट रहेगी। आपको जब मौका मिलेगा आप रोमांस करने से पीछे नहीं हटेंगे। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ छोटी-मोटी तकरार रहेगी, मगर इस वर्ष आपकी साथी के साथ कोई बड़ी अनबन नहीं होगी। 
  • अपने काम से थोड़ा वक्त निकाल कर साथी को दें। हो सके तो ब्रेक लेकर साथी के साथ छुट्टियों पर जाएं। अगर आपके बीच कोई गलतफहमियां हैं तो आपको उन्हें दूर करने के लिए खुद से पहल करनी होगी 
  • अगर आप किसी से प्रेम करते हैं और अभी तक आपने अपनी भावनाओं को उससे व्यक्त नहीं किया है, तो इस वर्ष आपको अवसर मिलेगा और आप उन्हें अपने दिल की बात बता पाएंगे। 

इसे जरूर पढ़ें- Aquarius Health Horoscope 2023: जानें कैसा रहेगा साल 2023 में कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य

 

libra wedding horoscope

इस वर्ष विवाह के योग 

  • अगर आप सिंगल हैं और शादी करने के इच्छुक हैं, तो आपको इस वर्ष पसंद का साथी मिल सकता है। हालांकि आपकी शादी इस वर्ष भी नहीं होगी। मगर आप किसी की ओर आकर्षित जरूर होंगे और हो सकता है कि बात शादी तक पहुंच जाए। 
  • प्रेम विवाह करने के इच्छुक लोग भी इस वर्ष अपने घरवालों को साथी के बारे में बताने में कामयाब होंगे। हो सकता है कि आपके घरवालों की ओर से कुछ रुकावटें आएं। 

कैसे रहेंगे वैवाहिक संबंध 

  • वैवाहिक संबंधों के लिए यह वर्ष तुला राशि के जातकों के लिए मिश्रित रहेगा। हो सकता है कि आपको वर्ष की शुरुआत में संघर्ष करना पड़े। जीवनसाथी को अपनी बात समझाने में भी आपको परेशानी आ सकती है। 
  • क्रोध के बदले आपको आराम से और शांति से अपने पार्टनर को समझाना होगा। साल के मध्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग (प्रेम और शादी के लिए साल 2023) प्राप्त होगा और संबंधों में निकटता आएगी। 
  • जनवरी और फरवरी में जहां आपको पार्टनर के साथ संबंधों को कायम रखने में दिक्कतें आएंगी, वहीं अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और दिसंबर के महीने आपके लिए बहुत अच्छे साबित होंगे। 
  • तुला राशि के प्रेम और विवाह के लिए समय मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा। किसी भी ज्योतिष अनुमान को ध्यान रखने के साथ अपने मन पर भी संतुलन बनाए रखें। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।