Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

Aquarius Health Horoscope 2023: जानें कैसा रहेगा साल 2023 में कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य

आज हम आपको साल 2023 में कैसी रहेगी आपकी सेहत और कौन सी बरतनी होगी सावधानियां, इस बारे में डिटेल्ड जानकारी देने जा रहे हैं। 
Updated:- 2022-12-27, 18:37 IST
image

Aquarius Health Horoscope 2023: आज के दौर में व्यक्ति का सेहतमंद होना एक बड़ा टास्क हो गया है। हालांकि लोगों में सेहत के प्रति सजकता भी बढ़ी है। जहां एक तरफ सेहत से जुड़ी हर जानकारी लोगों को जागरुक बना रही है तो वहीं, लोगों में भी अपनी सेहत से जुड़े हर तथ्य को जानने की उत्सुकता भी है। 

ऐसे में ये तो संभव ही नहीं कि सेहत के लिए लोग ज्योतिष न देखें, न सुनें या न पढ़ें। इसी कारण को ध्यान में रखते हुए हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स आपके लिए आने वाले नए साल 2023 का हेल्थ प्रेडिक्शन लेकर आए हैं।

हमारे इस आर्टिकल में हम आपको ये बताने वाले कि साल 2023 में कैसा रहने वाला है आपके स्वास्थ का हाल और नए साल में सेहत से जुड़ी क्या-क्या सावधानियां आपको बरतनी होंगी। 

  • कुंभ राशि वालों का आने वाला नया साल सेहत के लिहाज से थोड़ा गंभीर रहने वाला है। 

kumbh rashi health horoscope

इसे जरूर पढ़ें: Aquarius Horoscope 2023: कैसा होगा कुंभ राशि वालों के लिए साल 2023

  • खान-पान पर ध्यान नहीं दिया तो गंभीर बीमारी होने के भी प्रबल संकेत हैं। 
  • सेहत के मामले में मार्च तक आपको थोड़ा तनाव परेशान कर सकता है।
  • हालांकि मार्च के बाद चीजें बेहतर होती दिखाई देंगी। 
  • साल के मध्य में नींद से जुड़ी समस्या घेर सकती है।
  • बेहतर होगा की योग करने और ध्यान लगाने की कोशिश करें। 

aquarius health horoscope

  • इस राशि की गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखने की जरूरत है। 
  • इस राशि के बच्चों को ठंड से बचाकर रखें नहीं तो निमोनिया जैसी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। 
  • इस राशि के बुजुर्गों को कमर दर्द की परेशानी जकड़ सकती है। 
  • सेहत से जुड़ी किसी भी चीज को लेकर घबराएं नहीं बल्कि परिवार के साथ समय बिताएं।
  • ज्यादा से ज्यादा खुश रहने की कोशिश करें। 
  • दिमाग में सकारात्मकता बनाए रखें और अपनी नियमित दिनचर्या का ध्यान रखें।

इसे जरूर पढ़ें: जानें कुंभ राशि के लोगों के लिए करियर के लिहाज से कैसा रहेगा साल 2023

  • सेहत के लिए गणेश जी के मंत्र का जाप करें और गणेश जी को रोजाना एक गेंदे का फूल अर्पित करें।  

kumbh rashi health horoscope

  • जुलाई के महीने के बाद से सेहत तेजी से सुधरेगी और स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। 

 

तो ऐसा होने वाला है सेहत के मामले में साल 2023 कुंभ राशि के लिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।