छोटा कमरा भी लगेगा स्टाइलिश! ये लेटेस्ट प्लांटर्स बदल देंगे आपके घर का लुक

अधिकतर महिलाएं अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। वे घर के छोटे कमरों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए हर छोटी-छोटी चीजों का भी बहुत ध्यान रखती हैं। वहीं कुछ महिलाएं तो ऐसी हैं, कि वे हर कमरे में एक न एक खूबसूरत पौधा जरूर रखती हैं। ऐसे में अगर आपको भी घर के कमरे में पौधे रखना पसंद हैं, तो ये खबर भी आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर प्लांटर्स के बारे में बताएंगे, जो कमरे की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
ग्रीन प्लांटर के साथ साइकिल के आकार का मेटल प्लांट स्टैंड
अगर आप अपने घर के किसी भी कोने की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो एक जैसे गमले में पौधा लगाने के बजाय आप इस तरह के खूबसूरत ग्रीन प्लांटर के साथ साइकिल के आकार का मेटल प्लांट स्टैंड का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह न सिर्फ आपके घर के कमरे की खूबसूरती को बढ़ाएगा, बल्कि इसकी बनावट भी बहुत खूबसूरत है, जो मेहमानों का दिल जीत लेगी।

प्लास्टिक डक शेप छोटा प्लांट पॉट
अगर आप घर के लिविंग रूम की खूबसूरती में चार-चांद लगाना चाहती हैं और घर में पौधे रख रही हैं, तो टेबल को खूबसूरत बनाने के लिए आप इस तरह के प्लास्टिक डक शेप छोटा प्लांट पॉट का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे गमले के डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं और इनकी काफी डिमांड भी देखी जा रही है, जो आपके लिविंग एरिया को गॉर्जियस और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे।

हाथी के आकार के गमले
इसके अलावा आप चाहें, तो अपने घर के किसी भी कमरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस तरह के हाथी के आकार के गमले का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें आप मनी प्लांट जैसे बड़े पत्ते वाले पौधे लगा सकती हैं। ऐसे पौधे को आप किसी भी टेबल या विंडो के पास रखकर पुरे कमरे को खूबसूरत बना सकती हैं। यह न सिर्फ दिखाने में प्यारे लगते हैं, बल्कि इसमें आप आसानी से पौधा लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- पौधे लगाने के अलावा भी कई बेहतरीन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है फ्लॉवर पॉट
जोड़ा सिरेमिक फ्लॉवर पॉट
अगर आप अपने घर के बैडरूम की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पौधे रखने का सोच रही हैं, तो आप इस तरह के जोड़ा सिरेमिक फ्लॉवर पॉट में पौधे लगा सकती हैं। ऐसे प्लांटर के डिजाइन आपके घर की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे। इसे आप न सिर्फ बैडरूम में बल्कि, लिविंग रूम से लेकर किचन तक किसी भी कमरे में रखकर कमरे की शोभा बढ़ा सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंटेड मेटल-प्लास्टिक प्लांट पॉट
आप इस तरीके के गमले को भी पौधा लगाने के लिए चुन सकती हैं। ऐसे गमले के डिजाइन खासकर बच्चों के कमरे में रखने के लिए बेस्ट हो सकते हैं। यह दिखने में इतने खूबसूरत है, कि किसी का भी दिल जीत सकते हैं साथ ही कमरे की खूबसूरती में चार-चांद भी लगा सकते हैं। आप इस तरह के फ्लोरल प्रिंटेड मेटल-प्लास्टिक प्लांट पॉट को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट या नजदीकी बाजार में किसी गमले की शॉप से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- DIY Marble Planter Pots Design: पुराने गमलों से हो गए हैं बोर? नेल पॉलिश और पानी से घर पर तैयार करें पॉट्स डिजाइन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : amazon/Generic/CINAGRO/Heart Home/Lasaki
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।