DIY Marble Planter Pots Design: पुराने गमलों से हो गए हैं बोर? नेल पॉलिश और पानी से घर पर तैयार करें पॉट्स डिजाइन

अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं, तो आपको पता होगा कि खूबसूरत पौधे घर की रौनक बढ़ा देते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले महंगे और फैंसी गमले अक्सर बजट से बाहर हो जाते हैं। अगर आपके पास भी पुराने, फीके पड़ चुके प्लास्टिक या मिट्टी के गमले हैं, तो उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ पुरानी नेल पॉलिश और पानी की मदद से उन्हें मार्बल फिनिश वाला लग्जरी लुक दे सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कैसे बोरिंग गमलों को मार्वल लुक दे सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
1. मार्बल डिजाइन के लिए जरूरी सामान
- पुराने या सादे गमले
- एक बड़ा टब या बाल्टी
- 2-3 रंगों की पुरानी नेल पॉलिश
- एक टूथपिक या पतली लकड़ी
- हल्का गुनगुना पानी

तैयारी के लिए सबसे पहले गमलों को गीले कपड़े से पोंछकर साफ कर लें ताकि उन पर धूल न रहे। अगर आप प्लास्टिक के पुराने गमलों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन पर सफेद स्प्रे पेंट का बेस कोट लगा देने से मार्बल डिजाइन और भी उभर कर आएगा।
इसे भी पढ़ें - मरती हुई तुलसी भी हो जाएगी हरी-भरी, बस चाकू से करना होगा यह एक जरूरी काम
2. वॉटर मार्बलिंग की विधि
इसके लिए सबसे पहले बाल्टी को आधे से ज्यादा गुनगुने पानी से भर लें। अब अपनी पसंद के नेल पॉलिश के रंगों की कुछ बूंदें पानी की सतह पर डालें। आप देखेंगे कि पॉलिश पानी के ऊपर तैरने लगेगी। अब टूथपिक की मदद से पानी पर तैरती हुई पॉलिश को धीरे से घुमाएं ताकि एक 'स्वर्ल' या लहरों जैसा पैटर्न बन जाए।
इसके बाद, गमले को हाथ में पकड़ें और उसे धीरे-धीरे पानी के अंदर डुबोएं। जैसे ही गमला पानी के संपर्क में आएगा, सतह पर तैरती हुई नेल पॉलिश गमले की सतह पर चिपक जाएगी और एक सुंदर मार्बल टेक्सचर बना देगी। अब आप गमले को बाहर निकालें और उसे पूरी तरह सूखने के लिए छाया में रख दें।

3. फिनिशिंग टच और सावधानी
जब नेल पॉलिश पूरी तरह सूख जाए, तो डिजाइन को सुरक्षित करने के लिए आप उस पर 'वॉर्निश' या 'क्लियर कोट' का स्प्रे कर सकते हैं। इससे डिजाइन चमकदार बनेगा और धूप या पानी से जल्दी खराब नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें - Gardening Tips: गर्मियों की सब्जियों के लिए अभी से तैयार करें अपनी क्यारियां, जानें सही टिप्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।