Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:49 AM IST

Gardening Hacks: अरे रुकिए! मत फेंकिए अनानास का क्राउन, गमले में ऐसे उगाएं पाइनएप्पल

आमतौर लोग अनानस के गूदा को खाने के बाद छिलके और ऊपर के कटीले पत्तों वाले हिस्से यानी क्राउन को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि बेकार समझे जाने वाले हिस्से की मदद से आप इस फल का पौधा तैयार कर सकती हैं?
Updated:- 2026-04-09, 16:32 IST
image

आमतौर लोग अनानस के गूदा को खाने के बाद छिलके और ऊपर के कटीले पत्तों वाले हिस्से यानी क्राउन को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि बेकार समझे जाने वाले हिस्से की मदद से आप इस फल का पौधा तैयार कर सकती हैं? जी हां, इसकी मदद से पौधा। अगर आप सही देखभाल करें, तो अनानास को घर पर उगाना बेहद आसान है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी महंगे बीज या खास तकनीक की जरूरत नहीं है। घर का उगाया हुआ अनानास बाजार के मुकाबले कहीं ज्यादा मीठा और ताजा होता है। आज के इस लेख में हम आपको अनानास को उगाने का सरल तरीका बताने जा रहे हैं।

पाइन एप्पल के ऊपरी हिस्से यानी क्राउन से कैसे ग्रो करें प्लांट?

  • पाइनएप्पल के क्राउन से प्लांट को ग्रो करना है,तो इसके लिए क्राउन को सही से निकालना जरूरी होता है।
  • अनानास काटते समय ऊपर के पत्तों वाले हिस्से को घुमाकर या चाकू से सावधानी से अलग कर लें।
  • अब इस क्राउन के नीचे के हिस्से से लगभग 1-2 इंच तक की छोटी पत्तियों को एक-एक करके हटा दें।
  • इससे आपको तने का एक साफ हिस्सा दिखाई देगा, जहां से जड़ें निकलेंगी।
  • पत्तियों को हटाने के बाद इस हिस्से को 2-3 दिनों के लिए किसी छायादार जगह पर छोड़ दें, जिससे वह सूख जाए।
  • अगर आप इसे तुरंत लगा देंगे, तो नमी के कारण तना सड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- Gardening Hacks: मार्च के आखिरी हफ्ते में बोएं ये बीज, 2-3 महीने में भर-भर के मिलेंगी सब्जियां

पाइन एप्पल क्राउन से पौधा उगाने का पूरा प्रोसेस

How to grow pineapple plant at home

  • जब क्राउन का निचला हिस्सा सूख जाए, तो इसे जड़ें निकालने के लिए तैयार करें।
  • इसके लिए एक कांच का जार लें और उसे पानी से भर दें।
  • क्राउन को जार के ऊपर इस तरह रखें कि केवल नीचे का तना ही पानी को छुए, पत्तियां पानी में नहीं डूबनी चाहिए।
  • इस गिलास को ऐसी जगह रखें जहां अच्छी रोशनी आती हो।
  • हर दो-तीन दिन में गिलास का पानी बदलते रहें।
  • 2 से 3 हफ्तों के भीतर नीचे से सफेद रंग की छोटी-छोटी जड़ें निकलने लगी हैं।
  • जड़ें जब थोड़ी बड़ी और मजबूत हो जाएं, तब यह मिट्टी में लगाने के लिए तैयार है।

पाइन एप्पल प्लांट ग्रो करने के लिए कैसे मिट्टी चाहिए

  • जड़े निकलने के बाद मीडियम साइज का गमला लें, जिसमें ड्रेनेज के लिए छेद हों।
  • मिट्टी तैयार करने के लिए सामान्य बगीचे की मिट्टी में थोड़ी रेत और गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट मिलाएं।
  • इसके बाद जड़ों वाले क्राउन को मिट्टी के बीच में दबा दें और हल्का पानी दें।
  • पाइनएप्पल के पौधे को धूप बहुत पसंद है, इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां दिन में 5-6 घंटे अच्छी धूप मिले।
  • इसे बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, इसलिए जब ऊपर की मिट्टी सूखी लगे तभी पानी डालें।
  • पाइनएप्पल को फल देने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है।

पाइन एप्पल प्लांट में जल्दी फल पाने के लिए क्या करें

pine apple plant growing tips

  • अनानास के लिए नाइट्रोजन और पोटेशियम युक्त खाद सबसे अच्छी है।
  • पौधे की बढ़त के लिए हर महीने वर्मीकंपोस्ट या गोबर की खाद डालें।
  • जल्दी फल पाने के लिए एप्सम साल्ट का छिड़काव करें।
  • अनानास पत्तियों के बीच में भी खाद डालें।

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: मनी प्लांट को देना है परफेक्ट शेप, तो आजमाएं ये आसान तरीके; तेजी से ऊपर की ओर बढ़ेगी बेल

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।