पौधे लगाने के अलावा भी कई बेहतरीन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है फ्लॉवर पॉट

अगर आप अब तक फ्लॉवर पॉट में सिर्फ पौधे ही उगाती आई हैं तो अब इनके कुछ डिफरेंज यूज के बारे में भी जानिए।

Mitali Jain
uses of flower pot and planters tips

आजकल  महिलाएं अपने घर को सजाने के लिए पौधों की मदद लेती हैं। दरअसल, पौधों के कारण ना सिर्फ घर में हरियाली छा जाती है, बल्कि यह अन्य कई तरीकों से भी बेहद लाभदायक होते हैं। अमूमन घर में पौधों को लगाने के लिए फ्लॉवर पॉट या फिर प्लांटर्स की मदद ली जाती है। जरूरत के हिसाब से महिलाएं फ्लॉवर पॉट का साइज खरीदती हैं। यह सच है कि फ्लॉवर पॉट और उसमें लगे पौधे आपके घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी फ्लॉवर पॉट को किसी अन्य तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में सोचा है। शायद नहीं। यकीनन फ्लॉवर पॉट का मुख्य काम इसमें पौधे उगाना है, लेकिन फिर भी इसे अन्य कई बेहतरीन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि आप फ्लॉवर पॉट को अन्य किस-किस तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं और अपने घर को एक बेहद डिफरेंट लुक दे सकती हैं-

पार्टी में करें इस्तेमाल

uses of flower pot and planters inside

अगर आप पार्टी में अपने ड्रिंक एरिया को एक यूनिक लुक देना चाहती हैं तो ऐेस में फ्लॉवर पॉट का इस्तेमाल किया जा सकता है। बस आप ग्लू की मदद से इसे खूबसूरती से एक-दूसरे के साथ चिपकाएं और इसमें अपनी पसंदीदा ड्रिंक की बोतल को उसमें रखें। आप इसके उपर कुछ नकली बेल भी टांग सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

इसे भी पढ़ें: किचन के पुराने सामान को फेंकने की जगह इस तरह करें Reuse

बाथरूम को करें आर्गेनाइज

uses of flower pot and planters inside

सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन फ्लॉवर पॉट आपके बाथरूम को आर्गेनाइज करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप पहले अलग-अलग साइज के फ्लॉवर पॉट को पेंट करें और फिर उसके बाद आप क्यू टिप से लेकर कॉटन बॉल व अन्य आइटम्स को उसमें रखें।

बर्ड फीडर बनाएं

uses of flower pot and planters inside

मिट्टी के फ्लॉवर पॉट की मदद से बर्ड फीडर बनाना भी अच्छा आईडिया है। बस आप फ्लॉवर पॉट के बॉटम में कुछ छेद करें। अब क्ले पॉट के saucer पर ग्लू लगाकर उसे चिपकाएं। टॉप पर भी एक लूज saucer रखें। क्ले पॉट और सॉसर में छेद के माध्यम से एक गाँठ बांधकर रस्सी लटकाएं। बस आपका बर्ड फीडर तैयार है।  (शादी का निमंत्रण पत्र भेजे कुछ यूनिक अंदाज में)

 

कैंडल होल्डर की तरह करें यूज

uses of flower pot and planters inside

अगर आपके पास साइज में छोटे फ्लॉवर पॉट हैं तो आप उन्हें बतौर कैंडल्स होल्डर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बस आप इनमें  अपनी मोमबत्ती को रखें और फिर आप इन्हें बेफ्रिक होकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह कैंडल्स रखने से वह ना सिर्फ पहले से ज्यादा अच्छे लगते हैं, वहीं दूसरी ओर मोम के पिघलने के कारण फर्श आदि के खराब होने का डर भी नहीं रहता।

इसे भी पढ़ें: पुराने फर्नीचर को फेंकने की जगह कुछ इस तरह करें दोबारा इस्तेमाल

 


बनाएं स्टैंड

uses of flower pot and planters inside

फ्लॉवर पॉट को कई तरह के स्टैंड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। मसलन आप फ्लॉवर पॉट के उपर saucer को चिपकाकर उसके उपर  beverage dispenser रख सकती हैं। या फिर अपने गार्डन एरिया में आप उसे एक साइड टेबल की तरह भी यूज कर सकती हैं। आप इसे एक स्टैंड की तरह यूज करें और शाम की चाय को वहां पर आसानी से रख सकती हैं। इससे आपको गार्डन एरिया या बालकनी के लिए अलग से फर्नीचर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@sbly-web-prod-shareably.netdna-ssl.com)
Disclaimer