Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:12 AM IST

Bridal Entry Songs: ब्राइडल एंट्री को शानदार बना देंगे ये 5 रोमांटिक गाने, शादी बन जाएगी यादगार

Bridal Entry Songs 2023: शादी हर किसी व्यक्ति के लिए खास होती है। अगर आपके घर में किसी की शादी होने वाली है या फिर आप खुद शादी करने जा रही हैं तो इन गानों पर ब्राइडल एंट्री कर सकती हैं। 
Updated:- 2023-09-11, 09:46 IST
image

शादी पर ब्राइडल एंट्री के लिए कई गानों में से किसी एक को सेलेक्ट करने में से बहुत कंफ्यूजन होती है। ब्राइडल एंट्री को खास बनाने के लिए अगर आप कोई गाना सेलेक्ट करने के बारे में सोच रही हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कौन- कौन से गानों को सलेक्ट कर सकती हैं। 

1)कुड़मयी

latest bridal entry songs list

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म का गाना 'कुड़मयी' एक परफेक्ट ब्राइडल एंट्री सॉन्ग है। गाने में दिखाया गया है कि रॉकी और रानी को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखकर उनके दोनों परिवार के सदस्यों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। यह गाना बहुत रोमांटिक है और दोनों ही स्टार्स इसमें खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह गाना आप अपनी ब्राइडल एंट्री को खास बनाने कि लिए प्ले कर सकती हैं। 

2)मेरे सैंया सुपरस्टार

एक पहेली लीला फिल्म का यह गाना आपकी ब्राइडल एंट्री में चार चांद लगा देगा। यह गाना ब्राइडल एंट्री के लिए बहुत सारी दुल्हनों की फेवरेट चॉइस है। इस गाने में सनी लियोनी ने अपने हस्बैंड के लिए डांस किया है और वह बहुत अलग अंदाज में नजर आई हैं। (सजाना चाहती हैं सुहागरात का कमरा तो अपनाएं ये तरीके)

3)जश्न-ए-बहारा

अपनी शादी को रॉयल और ग्रैंड करने के लिए आप फिल्म जोधा-अकबर का गाना जश्न-ए-बहारा को भी ब्राइडल एंट्री के लिए प्ले कर सकती हैं। यह गाना बहुत रोमांटिक है और इस गाने पर अगर आप ब्राइडल एंट्री करती हैं तो वह पल आपके लिए यादगार बन जाएगा। आप इस गाने पर अपने पार्टनर के साथ ब्राइडल एंट्री करते समय रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस भी दे सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें-वेडिंग के लिए बुक कर रही हैं कैटरर, तो पहले इन बातों पर करें फोकस

4)केसरिया 

केसरिया गाना फिल्म ब्राह्मस्त्र का है। इस गाने में आलिया भट्ट और रणबीर बहुत क्यूट कपल की तरह नजर आए हैं। यह गाना आप अपनी ब्राइडल एंट्री के लिए सेलेक्ट कर सकती हैं। इस गाने पर अगर आप ब्राइडल एंट्री करेंगी तो आपके और आपके परिवार वालों के लिए यह पल बहुत खास बन जाएगा। 

 इसे भी पढ़ें: Wedding Stories: बजट में शादी करने के लिए मेरे ये टिप्‍स आपके आ सकते हैं काम

5)प्रेम रतन धन पायो

पलक मुच्छल के द्वारा गाया गया यह गाना बेहद रोमांटिक है। इसमें सोनम कपूर और सलमान खान एक साथ नजर आए हैं। अगर आप अपनी ब्राइल एंट्री को यादगार बनाना चाहती हैं तो यह गाना परफेक्ट रहेगा। 

इन गानों के अलावा आप लंदन ठुमकदा, क्यूटी पाई, हमको प्यार हुआ, बहारा, काला चश्मा, आदि गानों पर भी ब्राइडल एंट्री कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- youtube

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।