Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

एयर प्लांट्स के लिए इस तरह बनाएं फर्टिलाइजर

अगर आप एयर प्लांट को सही तरीके से फर्टिलाइज करना चाहती हैं तो इस लेख को पढ़कर आइडियाज ले सकती हैं। 
Updated:- 2022-02-22, 12:11 IST
image

एयर प्लांट्स को लोग घर में लगाना बेहद पसंद करते हैं। दरअसल, इनकी देखरेख करना बेहद ही आसान होता है। यह कई अलग-अलग टाइप के प्लांट्स होते हैं। कुछ एयर प्लांट्स में चौड़ी और स्ट्राइप्स जैसी पत्तियां होती हैं, जबकि कुछ प्लांट्स में धागे जैसी पत्तियां होती हैं। यह एक ऐसे प्लांट्स होते हैं, जिन्हें उगने या ग्रोथ करने के लिए मिट्टी की जरूरत नहीं होती है। लेकिन इसका यह कतई नहीं है कि उन्हें देखभाल की आवश्यकता नहीं है। अन्य प्लांट्स की तरह ही उन्हें भी बेहतर ग्रोथ करने के लिए फर्टिलाइजर की आवश्यकता होती है। हालांकि, एयर प्लांट्स के लिए फर्टिलाइजर ना केवल अलग तरह से बनाया जाता है, बल्कि इसे प्लांट पर अप्लाई भी डिफरेंट तरीके से किया जाता है। 

एयर प्लांट्स अपनी जड़ों के बजाय अपनी पत्तियों के माध्यम से नमी और पोषक तत्वों को अवशोषित करते हैं। ऐसे में एयर प्लांट्स को पोषित करने के लिए फर्टिलाइजर का इस्तेमाल उनकी पत्तियों पर किया जाता है। वहीं, एयर प्लांट्स को फर्टिलाइज करते समय इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि वह नाइट्रोजन बेस्ड ना हों, क्योंकि इससे पत्तियों के जलने की आशंका रहती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको एयर प्लांट्स के लिए कुछ फर्टिलाइजर के बारे में बता रहे हैं-

ऐसे बनाएं एयर प्लांट फर्टिलाइजर

Air Plant

आप निम्न विधि का उपयोग करके आसानी से घर पर एयर प्लांट के लिए फर्टिलाइजर बना सकते हैं-

  • सबसे पहले वाइब्रेंट ग्रीन कलर की एक मुट्ठी फ्रेश नम मॉस लें।
  • आप इस मॉस को पेड़, यार्ड या फुटपाथ से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
  • अब इसे बारीक काट लें, ताकि यह देखने में एक दानेदार उर्वरक जैसा दिखाई दे।
  • अब 80 प्रतिशत मॉस में 20 प्रतिशत ब्लड मील प्लांट फूड के साथ मिक्स करें। 
  • अब इसे एक ज़िपलॉक, प्लास्टिक बैग में डालें। 
  • अगर यह सूख जाता है तो आप इसे प्लांट्स पर अप्लाई करने से पहले एक बार अच्छी तरह शेक करें।
  • आप इस फर्टिलाइजर को एयर प्लांट पर अप्लाई करने के लिए पहले इसे पानी में डालें और फिर प्लांट्स को इस पानी में डिप करें।

इसे भी पढ़ें: अपने इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान, नहीं होंगे आपके पौधे खराब

पानी को फर्टिलाइजर के रूप में करें इस्तेमाल

Air Plant Fertilizer

एयर प्लांट्स को फर्टिलाइज करना बेहद ही आसान है। इसके लिए आप महज पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको शायद पता ना हो लेकिन एक्वेरियम का पानी एक बेहतरीन फर्टिलाइजर के रूप में काम करता है। दरअसल, इस पानी में कई तरह के मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो प्लांट्स के लिए बेहद ही बेनिफिशियल होते हैं। खासतौर से, अगर आप एयर प्लांट के लिए अलग से फर्टिलाइजर नहीं बनाना चाहती हैं तो इस नेचुरल फर्टिलाइजर को यूज करें। आपको बस इतना करना है कि आप अपने एयर प्लांट को इस पानी में डिप करें या फिर आप स्प्रे बोतल की मदद से भी इस पानी को एयर प्लांट की पत्तियों पर स्प्रे कर सकती हैं।(इन आसान तरीकों से घर पर बनाएं पौधों के लिए कंपोस्ट)

 

इसे भी पढ़ें: प्लांट्स को तेजी से करना है grow, तो काम आएंगे यह गार्डनिंग हैक्स

अन्य जरूरी बातें

Air Plant Fertilizer tips

जब एयर प्लांट की केयर की बात होती हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए-

  • एयर प्लांट्स के लिए फर्टिलाइजर बहुत अधिक आवश्यक नहीं होते हैं, लेकिन अगर आप कभी-कभार इन पर फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करती हैं तो इससे इनकी ग्रोथ अच्छी तरह होती है।
  • जब भी आप एयर प्लांट के लिए फर्टिलाइजर चुनें तो इस बात का ध्यान रखें कि वह नाइट्रोजन बेस्ड ना हों। चूंकि एयर प्लांट में फर्टिलाइजर का इस्तेमाल पत्तियों पर किया जाता है, इसलिए नाइट्रोजन एयर प्लांट की पत्तियों को जला सकता है।(सूखे पत्तों से बनायी जा सकती है पौधों के लिए खाद)
  • अगर आप चाहें तो एयर प्लांट के लिए बाजार से भी फर्टिलाइजर को खरीद सकती हैं। हालांकि, उनके लिए वाटर सॉल्यूबल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना अच्छा विचार माना जाता है।

     

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- pexels, bhg, thespruce, sunset 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।