कोई एक्ट्रेस नहीं बल्कि ये थीं सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड

सलमान खान अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने पुराने अफेयर को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर वहीं आज हम उनकी लव लाइफ के बारें में कुछ खास बातें बताने वाले हैं। सलमान खान की काफी फैंन फोलोइंग है। ऐसे में सलमान के फैंस सलमान से जुड़ी हर एक बातों को जानना चाहते हैं।
शाहीन जाफरी थी सलमान की पहली गर्लफ्रेंड
सलमान ने अभी तक भले शादी ना रचाई हो लेकिन उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। वह अक्सर अपने लव लाइफ और अफेयर के खबरों से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड लीजेंडरी एक्टर अशोक कुमार की नातिन शाहीन जाफरी थीं। एक जमाने में सलमान शाहीन जाफरी से बेइंतहा मोहब्बत करते थे।
इसे जरूर पढ़ें: बिग बॉस शो के ये मोमेंट्स हैं गवाह, सलमान खान है असली भाई जान
19 साल की उम्र में सलमान को हुआ था प्यार

खास बात तो यह है कि सलमान शाहीन जाफरी से शादी भी करना चाहते थे। उन्होनें शाहीन जाफरी की मुलाकात भी अपने परिवार से करवा दी थी। एक जमाने में सलमान खान घंटों शाहीन के कॉलेज के बाहर खड़े होकर उनका इंतज़ार करते थे। यह बात आज की नहीं बल्कि तब की है जब सलमान 19 साल के थे। उस समय सलमान खान फिल्मों में काम नहीं करते थे।
इसे जरूर पढ़ें: ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस है सलमान खान का पहला प्यार
संगीता बिजलानी के कारण हुआ था ब्रेकअप
सलमान के परिवार के लोग भी शाहीन जाफरी को काफी ज्यादा पसंद करते थे। कहा तो यह भी जाता है कि शाहीन जाफरी और सलमान के रिश्ते के बीच संगीता बिजलानी आ गई थी। संगीता बिजलानी के कारण ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। उसी दौरान संगीता बिजलानी का ब्रेकअप हुआ था ऐसे में सलमान और संगीता का नाम एक साथ आने लगा था।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।