Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:48 AM IST

महिलाओं को कई अधिकार देता है मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट, जानें इसके बारे में सबकुछ

इस आर्टिकल में जानें कि मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट महिलाओं को कौन से अधिकार देता है। 
Updated:- 2022-12-22, 17:45 IST
image

भारत के सविधान में कई ऐसे कानून हैं जो महिलाओं की मदद करते हैं। ऐसा ही एक काननू है कि मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट। गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद महिला कर्मचारियों का समर्थन करने के मकसद से बनाया गया यह एक्ट काफी मददगार है। इसी के बारे में विस्तार से बताने के लिए हम आज आपको इस एक्ट के बारे में विस्तार से बताएंगे। चलिए जानते हैं इस एक्ट के बारे में। 

मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट (Maternity Benefit Act)

law for women

मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट का उद्धेश्य महिलाओं को प्रेगनेंसी से पहले, दौरान और बाद में मदद करना है। मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट में 1961 के बाद एक बार एमेंडमेंट किया गया था जिसके तरह महिलाओं को मिलने वाली छुट्टी ज्यादा हो गई हैं। इंडस्टरी, फैक्टरी और यहां तक की दुकान में काम करने वाली महिलाओं को भी इस एक्ट के तरत फायदा मिलता है। 

इसे भी पढ़ेंः दहेज के बारे में क्या कहता है भारत का कानून? जानने के लिए पढ़ें

कितने दिनों की मिलती है छुट्टी 

इस एक्ट के तरत मिलने वाली छुट्टियों की बात करें तो वो 26 हफ्ते की है। पहले 2 बच्चे होने पर महिलाओं को 26 हफ्ते ही छुट्टियां दी जाती है। वहीं इसके बाद तीसरा बच्चा होने पर छुट्टियों पहले से कम यानि 12 हफ्ते की हो जाती है। 

बच्चा गोद लेने पर मिलेगी छुट्टी 

क्या उन महिलाओं को भी मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट के तरह छुट्टी मिलेगी जो बच्चा गोद ले रही हैं? इस सवाल का जवाब है, हां। गोद लेने वाली महिलाओं को भी इस एक्ट के तहत 12 महीने की छुटटी दी जाती है। 

कब-कब मिलती है छुट्टी

maternity act in india

इस एक्ट के तहत डिलिवरी से 8 हफ्ते पहले पेड छुट्टी मिल जाती है। वहीं बाकी 18 हफ्ते की छुट्टी डीलिवरी के बाद मिलती है। 

इसे भी पढ़ेंः हर महिला जानें अपने इन कानूनी अधिकारों के बारे में और इस्तेमाल करें क्योंकि अब समझौता नहीं कर सकते

वर्क फ्रॉम होम मिलता है या नहीं? 

ऐसा नहीं है कि सिर्प 26 महीनों तक की महिलाओं का स्पोर्ट किया जाएगा। अगर 26 हफ्तों बाद भी महिलाओं को वर्क फ्राम होम करने की जरूरत लगती है तो यह एक्ट उसे घऱ से काम करने का भी मौका देता है। 

तो ये थी  मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा कानून से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।