Wed Sep 30, 2026 | Updated 12:17 PM IST

जानें अनिल कपूर और पूर्व मिस इंडिया कविता सिंह के बीच क्या है खास कनेक्शन?

अनिल कपूर ने शुक्रवार को पूर्व मिस इंडिया कविता सिंह को जन्मदिन की बधाई दी थी। आइए जानें कि वह कौन हैं और उनका और अनिल का क्या रिश्ता है।  
Updated:- 2022-04-02, 13:03 IST
image

अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही नाना बनने वाले हैं, उनकी बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा प्रेगनेंट हैं और इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। यह वाकई अनिल कपूर के लिए एक एक्साइटिंग समय होगा। वहीं, बीती शाम उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए 1969 में मिस इंडिया रहीं कविता सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने उनकी कुछ पुरानी तस्वीर साझा कर एक खूबसूरत सा पोस्ट भी लिखा है।

दिलचस्प बात यह है कि पूर्व मिस इंडिया और अनिल कपूर के बीच एक खास रिश्ता है। जी हां, आपको बता दें कि कविता सिंह उनकी पत्नी सुनीता कपूर की बहन हैं। कविता सिंह ने फिल्मी दुनिया से अलग अपनी एक अलग पहचान बनाई और आज वह एक जानी-मानी इंटीरियर डेकोरेटर के रूप में पहचानी जाती हैं। आइए आपको दोनों के बॉन्ड और कविता सिंह के बारे में बताएं।

इसे भी पढ़ें : अनिल कपूर ने फिल्मी अंदाज़ में किया था सुनीता को प्रपोज, पुरानी तस्वीरों संग जानें लव स्टोरी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

अनिल कपूर ने साझा किया खास पोस्ट

अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी सिस्टर इन लॉ कविता सिंह, वाइफ सुनीता और बेटी सोनम कपूर दिखाई दे रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में कविता सिंह ने क्राउन और सैश पहना है, जिसमें मिस इंडिया 1969 लिखा है। अनिल ने इसके साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है- मिस इंडिया 1969 कविता सिंह। वह 70s की टॉप मोस्ट मॉडल थीं। अब एक शानदार दादी, मां और पत्नी हैं। इसी के साथ वह मेरी पत्नी सुनीता की बहन और मेरे बच्चों सोनम, रिया और हर्ष की मौसी हैं। वह आज देश की फाइनेस्ट इंटीरियर डेकोरेटर में से एक हैं। कविता, आपको 70वें जन्मदिन की बधाई। हम सब हमेशा आप पर बहुत गर्व करते हैं। मैं आपके जैसी दोस्त और सिस्टर-इन लॉ पाकर लकी हूं।

anil kapoor sister in law former miss india kavita singh

पूर्व मिस इंडिया, आर्ट कलेक्टर और इंटीरियर डेकोरेटर हैं कविता

जैसा कि आपको पता चला कि कविता सिंह पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं और उनका अनिल कपूर के परिवार के साथ बड़ा सॉलिड कनेक्शन है। कविता सिंह ने मिस इंडिया जीतने के बाद फिल्मों में एंट्री नहीं ली। इसकी बजाय वह एक अच्छी और टॉप की मॉडल रहीं। चूंकि उनकी दिलचस्पी इंटीरियर डेकोरेशन में भी थी, तो उन्होंने अपना करियर इसी में बनाया। वह अब एक जानी-मानी आर्ट कलेक्टर और इंटीरियर डेकोरेटर हैं। 

इसे भी पढ़ें : क्या आप मिस इंडिया बनना चाहती हैं, तो जानिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट की पूरी जानकारी और टिप्स

who is former miss india kavita singh

सोनम कपूर ने भी किया मासी को विश

सिर्फ अनिल कपूर ने ही नहीं, बल्कि उनकी बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी अपनी मासी की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने अपनी मौसी कविता सिंह के जन्मदिन के अवसर पर अपने बचपन के दिनों की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। उस तस्वीर में कविता ने छोटी सोनम को अपनी बाहों में पकड़ा हुआ है और सोनम ने  सफेद पोल्का डॉट्स वाली लाल पोशाक पहनी है। सोनम कपूर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मौसी। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नीतू कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली के साथ दिखाई देंगे।

 

हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और आगे शेयर करने में हमारी मदद करें। बॉलीवुड से जुड़े ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।

Image Credit: Instagram@anilkapoor &sonam kapoor

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।