जानिए वो किस्सा जब मर्डर को स्टार मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी की हुई अनबन

मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी सुपरहिट मूवी मर्डर में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, इस फिल्म के दौरान ही उनके बीच अनबन हो गई और दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।
Updated:- 2023-04-10, 13:13 IST
image

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को ग्लैमर की दुनिया में एक सीरियल किसर के रूप में जाना जाता है। अमूमन फैन्स के मन में यही रहता है कि अगर इमरान हाशमी की मूवी है तो उसमें किसिंग सीन अवश्य होंगे। उनकी इस इमेज के पीछे एक बड़ा हाथ मर्डर मूवी का रहा है। दरअसल, साल 2004 में मर्डर मूवी रिलीज हुई थी और इस फिल्म में उन्होंने मल्लिका शेरावत के साथ ना केवल किसिंग सीन बल्कि इंटिमेट सीन भी किए थे। जिसके कारण यह मूवी और दोनों स्टार रातोंरात सनसनी बन गए थे। इस मूवी के बाद ही इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई थी।

क्या आपको पता है कि जिस मूवी और किसिंग सीन ने इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत को स्टार बनाया। उसी ऑन-स्क्रीन रोमांस और सिजलिंग केमिस्ट्री के कारण इन दोनों के बीच प्रॉब्लम भी हुई। जी हां, मूवी की रिलीज के बाद दोनों ने कई बार एक-दूसरे के लिए काफी कुछ कहा। मर्डर मूवी के बाद मेकर्स इमरान और मल्लिका को ऑन-स्क्रीन हिट जोड़ी के रूप में देखने लगे थे। हालांकि, इनके बीच ऑफ-स्क्रीन कुछ भी अच्छा नहीं है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

कहा सबसे खराब किसर

mallika shairawat

इमरान हाशमी अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। फिर चाहे वह ऐश्वर्या राय पर कमेंट करना हो या किसी एक्ट्रेस को बैड किसर बोलना हो। दरअसल, इमरान हाशमी (इमरान हाशमी की अनसुनी लव स्टोरी) जब कॉफ़ी विद करण शो में गए थे,तो उनके सबसे अच्छे और सबसे खराब ऑन-स्क्रीन किस के बारे में पूछा गया था। जिसके जवाब में इमरान ने उनका सबसे खराब ऑन-स्क्रीन किस उनकी मर्डर को-स्टार मल्लिका शेरवत के साथ बताया, जबकि जैकलिन फर्नांडीज फिल्म मर्डर 2 में एक बेहतर किसर थीं।

इसे जरूर पढ़ें: Priyanka Chopra ने बताई बॉलीवुड छोड़कर जाने के पीछे की वजह

शुरू हुई कोल्ड वॉर

emraan hashmi

इमरान हाशमी के इस बयान ने जहां बहुत अधिक सुर्खियां बटोरीं, वहीं दूसरी ओर इसके कारण इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत के बीच कोल्ड वॉर भी शुरू हो गई। मल्लिका भी इमरान को जवाब देने से नहीं चूकीं। उन्होंने भी एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा कि फिल्म हिस्स में उन्होंने जिस सांप को चूमा था, वह उनके मर्डर को-स्टार इमरान हाशमी की तुलना में बेहतर किसर था। इसके बाद मामला और भी अधिक गरमा गया।

मल्लिका नहीं थीं पसंद

mallika shairawat story

मर्डर फिल्म की रिलीज के सालों बाद तक भी मल्लिका और इमरान हाशमी के बीच की कोल्ड वॉर खत्म नहीं हुई। एक बार जब इमरान हाशमी अपनी फिल्म आवारापन का प्रमोशन कर रहे थे, उस दौरान भी उन्होंने मल्लिका शेरावत के खिलाफ टिप्पणी की थी। जब होस्ट ने अभिनेता से पूछा कि उन्हें किस अभिनेत्री के साथ काम करने में सबसे ज्यादा मजा आया, तो उन्होंने साफतौर पर कहा कि मल्लिका को छोड़कर सभी के साथ। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे मल्लिका से नफरत करते थे क्योंकि वह एक लाउड माउथ थी।

इसे जरूर पढ़ें: 3 साल से इंडस्ट्री से क्यों दूर हैं रतन राजपूत? लाली का रोल निभाकर हुई थीं फेमस

मल्लिका ने झगड़े को बताया बकवास

emraan hashmi story

यकीनन समय के साथ चीजें और व्यक्ति की सोच काफी बदल जाती हैं। कुछ ऐसा ही मल्लिका शेरावत के साथ भी हुआ। एक समय में जब मल्लिका शेरावत (मल्लिका शेरावत की अनटोल्ड स्टोरी) और इमरान हाशमी एक-दूसरे को फूटी आंख भी नहीं सुहाते थे। वहीं, कुछ सालों बाद मल्लिका को इमरान के साथ यही लड़ाई बेहद बचकाना लगी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मर्डर के बाद या उसके दौरान वे आपस में बोलते नहीं थे और यह सच में बहुत अधिक बचकाना था।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।