Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:05 PM IST

इस मुगल राजकुमारी को मिली हिंदू राजा से इश्क करने की सजा, 20 साल तक रहीं कैद

अगर प्यार सच्चा हो तो मिसाल बन जाता है। ऐसे ही सच्चे प्यार की एक मुगल कहानी के बारे में आपको बताएंगे, जिसे करने के बाद राजकुमारी को 20 साल तक कैद में रखा, पर क्यों? आइए जानते हैं।  
Updated:- 2023-07-10, 19:21 IST
image

सजा तब दी जाती है जब कोई गुनाह किया जाता है....पर क्या आपने सुना है कि किसी को सिर्फ प्यार करने पर 20 साल कैद में रखा गया हो? आप सोच रहे होंगे कि यह हम क्या कह रहे हैं? पर आपने सही सुना हम बिल्कुल सही कह रहे हैं। इतिहास के अनुसार एक मुगल राजकुमारी को हिंदू राजा से इश्क हो गया था। पर बादशाह के कट्टर सोच ने मोहब्बत को दफन होना पड़ा।

जी हां, हम बात कर रहे हैं औरंगजेब की, जिसकी कट्टरता पर ढेरों किताबें और कहानियां लिखी गई हैं। ऐसी ही कट्टरता की एक कहानी लोक कथाओं में दर्ज है। वो कहानी है औरंगजेब की बेटी जेबुन्निसा के प्रेम की। आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर क्यों  औरंगजेब ने जेबुन्निसा को 20 साल तक कैद में रखा था।

जे़ब-अल-निसा के बारे में जानें

Know about zebunnissa love story

जे़ब-अल-निसा को जेबुन्निसा के नाम से भी जाना जाता था। यह एक मुगल राजकुमारी और मुगल बादशाह औरंगजेब की बेटी थी। उनके माता का नाम दिलरास बानो बेगम था और जेबुन्निसा दिलरास बानो बेगम की सबसे बड़ी औलाद थीं।

जेबुन्निसा एक कवित्री भी रही हैं, जिन्होंने कई तरह की शायरी भी लिखीं। कहा जाता है कि जेबुन्निसा को पढ़ने का काफी शौक था। फारसी कवि मोहम्मद सईद अशरफ से उन्होंने साहित्य का ज्ञान भी लिया था।

इसे जरूर पढ़ें- बेइंतहा खूबसूरत थीं मुगल शासकों की ये हिंदू रानियां, जानें रोचक तथ्‍य

किस हिंदू राजा से हुआ था प्यार

बता दें कि जेबुन्निसा को महाराजा छत्रसाल से प्यार हुआ था। कहा जाता है कि महाराजा को राजकुमारी ने बुंदेलखंड में हुए एक कार्यक्रम में देखा था। बता दें कि महाराजा छत्रसाल भारत के मध्ययुग के एक महान प्रतापी क्षत्रिय योद्धा थे।

यह वहीं राजा हैं जिन्होंने औरंगजेब को युद्ध में पराजित किया था और बुंदेलखंड में अपना स्वतंत्र हिंदू राज्य स्थापित किया था।  

औरंगजेब ने क्यों दी सजा?

Zebunnissa love story in hindi

औरंगजेब ने जेबुन्निसा को प्यार करने पर सजा नहीं दी थी, बल्कि एक हिंदू राजा से प्यार करने की सजा दी थी। कहा जाता है कि जब औरंगजेब को पता चला कि उनकी बेटी एक हिंदू राजा से प्यार करती है, तो बादशाह ने जेबुन्निसा को बहुत समझाया।

समझाने के बाद भी जब जेबुन्निसा नहीं मानी, तो बादशाह ने अपनी ही बेटी को दिल्ली के सलीमगढ़ किले में नजरबंद कर दिया था।

सजा के दौरान का सफर 

राजकुमारी ने अपनी कैद के 20 साल बर्बाद नहीं किए। इस दौरान रानी ने कृष्ण भक्ति के ऊपर कई तरह की शायरी करने लगीं। ऐसा करने का राजकुमारी का एक ही मकसद था कि एक तो अपने पिता औरंगजेबको बताया कि कैद करने से मोहब्बत कम नहीं होती।

उन्होंने अपनी मोहब्बत को शब्दों में उतारा और कई तरह की गजलें, कई तरह के शेर और कविताओं में अपनी भावनाएं ऊतारीं। उनका संकलन राजकुमारी की मौत के बाद दीवान-ए-मख्फी के नाम से छपा।

राजकुमारी की हो गई थी मौत

Famous mughal love story in hindi

अपनी जिंदगी के 20 साल कैद रहने के बाद राजकुमारी ने दम तोड़ दिया। हालांकि, सजा के दौरान राजकुमारी ने काफी शायरी और शेर लिखे। पर वो कहते हैं ना कि एक तो मोहब्बत का न मिलना और दूसरा खुद के पिता का यूं सजा देना।

इसे जरूर पढ़ें- मुगल इतिहास की इन शक्तिशाली रानियों के बारे में कितना जानते हैं आप?

इंसान के मौत की वजह तो बनेगा ही...खैर। मौत के बाद राजकुमारी को काबुली गेट के बाहर तीस हजार बाग में दफन किया गया था। कहा जाता है कि आज इस जगह पर राजकुमारी का आत्मा जिंदा है।

 

आपको यह किस्सा सुनकर कैसा लगा? हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।