जब भी रॉयल फैमिली की बात होती है तो हमेशा ही ब्रिटिश रॉयल परिवार या फिर स्पेन और ग्रीस के राजघरानों की बात होती है। इन्हें ही सबसे चर्चित रॉयल फैमिली माना जाता है, लेकिन अगर बात करें दुनिया के बाकी देशों की तो इनमें बहुत सी रॉयल फैमिलीज ऐसी हैं जो स्टेटस में ब्रिटिश राजघराने से भी ज्यादा अमीर हैं। अगर बात करें अरब देशों की तो ये परिवार ना सिर्फ समृद्ध हैं बल्कि देश और दुनिया की राजनीति में बहुत बदलाव करते हैं।
अगर अरब देशों की प्रिंसेस की बात करें तो इनमें कई ऐसी राजकुमारियां हैं जिन्हें ब्यूटी विद ब्रेन माना जाता है। वो ना सिर्फ अपने रूप के लिए जानी जाती हैं बल्कि इनकी काबिलियत कुछ ऐसी है कि इन्हें पूरी दुनिया में जाना जाता है। आज हम आपको ऐसी ही राजकुमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. अमीरा अल तवील ( Ameera al-Taweel)
देश - सउदी अरब
संपत्ति- 32 बिलियन डॉलर
अमीरा एक कॉमनर थीं जिनकी शादी शाही खानदान में हुई थी। 2012 में वो एनुअल सीईओ मिडिल ईस्ट की मोस्ट पावरफुल वुमन इन अरब की लिस्ट में चौथे नंबर पर आई थीं। उन्हें ऐसे ही कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। उनकी शादी प्रिंस अलवलीद बिन तलाल से हुई थी पर अब दोनों अलग हो चुके हैं। उनके पति की उम्र उनसे 28 साल बड़ी थी और वो 18 साल की उम्र में ही उनके प्यार में पड़ गई थीं। हालांकि, अब उनके पास प्रिंसेज का टाइटल नहीं है और इन्होंने 2018 में एक एमिराती अरबपति खलीफा बिन बुती अल मुहारी से शादी कर ली है।
दुनिया भर के रॉयल्स की लिस्ट में इनका नाम बहुत ऊपर आता है और ब्रिटिश रॉयल फैमिली से भी इनका गहरा नाता है। इन्हें कई शाही दावतों में देखा गया है।
इसे जरूर पढ़ें- भारत की इन 5 राजकुमारियों ने किए अनोखे काम, समाज से लड़कर बनाए अपने नियम
2. शेखा अल मायासा बिंत हामद बिन खलीफा अल थानी (Sheikha Al Mayassa Bint Hamad bin Khalifa Al Thani)
देश- कतर
संपत्ति - 2.4 बिलियन डॉलर
कतर के राता तमीम बिन हमद अल थानी की बहन अल मायासा को आर्ट के फील्ड में जाना जाता है। उन्हें टाइम 100 की लिस्ट में भी शामिल किया गया था और वो 2014 से 2017 के बीच में टाइम और फोर्ब्स की 100 मोस्ट पावरफुल वुमन और 100 मोस्ट पावरफुल अरब की लिस्ट में शामिल हुई थीं। इन्हें महंगी आर्ट खरीदने के लिए जाना जाता है और 2015 में इन्होंने पॉल गौगुइन की पेंटिंग 'when will you marry' को 300 मिलियन डॉलर में खरीदा था जो किसी भी पेंटिंग के लिए रिकॉर्ड प्राइस था।
3. प्रिंसेस लाल्ला सलमा (Princess Lalla Salma)
देश- मोरक्को
संपत्ति- 1.5 मिलियन डॉलर
लाल्ला मोरक्को के राजा मोहम्मद VI की पत्नी हैं और ये सोशल एक्टिविस्ट होने के साथ-साथ एक ब्यूटी आइकन भी हैं। लाल्ला इंफॉर्मेशन सर्विस इंजीनियर भी हैं और मोरक्को की रॉयल फैमिली की बात करें तो ये पहली हैं जिनकी इतनी अच्छी पब्लिक इमेज बनी हुई है। इन्होंने सामाजिक कार्य भी किए हैं जिसमें कैंस, एचआईवी/एड्स आदि के लिए कई रिसर्च करवाने से लेकर लोगों को सुविधाएं देने तक काफी काम किए हैं। हालांकि, रॉयल परिवार की होने के बाद भी ये अपनी लो प्रोफाइल ही रखती हैं।
4. प्रिंसेस इमान बिंत हुसैन (Princess Iman bint Hussein)
देश- जॉर्डन
संपत्ति- 1.5 मिलियन डॉलर
प्रिंसेस इमान किंग हुसैन की बेटी हैं और जॉर्डन के राजघराने के सबसे चर्चित सदस्यों में से एक हैं। वॉशिंगटन डीसी में पढ़ने के बाद उन्होंने ब्रिटेन में रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट ज्वाइन की और बाकायदा 3 साल की ट्रेनिंग ली थी। अपने पति बिजनेसमैन जैद अहमद मिर्जा से तलाक के बाद से वो सोशल वर्क की फील्ड में भी काफी एक्टिव हो गई हैं।
इसे जरूर पढ़ें- कौन थीं राजकुमारी अमृत कौर जिनकी वजह से भारत में तैयार हुआ AIIMS
5. क्वीन रानिया अल अबदुल्लाह (Queen Rania Al Abdullah)
देश- जॉर्डन
संपत्ति- ठीक-ठीक कोई आंकड़ा नहीं है
अभी तक हम प्रिंसेस की बात कर रहे थे, लेकिन अब एक रानी की बात करते हैं। जॉर्डन की क्वीन रानिया कुवैत में फिलिस्तीनी माता-पिता के घर पैदा हुई थीं। खाड़ी युद्ध के दौरान वो और उनका परिवार अम्मान जॉर्डन पहुंच गया जहां उनकी मुलाकात जॉर्डन के प्रिंस अब्दुल्ला से हुई। शादी के बाद उन्हें उनके एडवोकेसी के वर्क के लिए जाना जाता है और वो कई तरह के सोशल वर्क से जुड़ी रहती हैं। उन्हें हेल्थ, कम्युनिटी डेवलपमेंट के काम आदि के लिए भी जाना जाता है।
तो ये थी अरब देशों की कुछ रॉयल प्रिंसेस। आपको ये स्टोरी कैसी लगी ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Information source- idolnetworth/ Bloomberg/ Forbes
Image Credit: Global Thinkers Forum/ Morocco world news/ Wordpress/ The royal watcher/ Queen raina.jo
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।