By Inna Khosla22 Oct 2018, 19:42 IST
एक मॉडल से समाज सेविका बनने का कविता अशोक का सफर कई महिलाओं को इंस्पायर कर सकता है। ग्लैमरस वर्ल्ड से सोसाइटी के लिए कुछ खास करने की उनकी कोशिशों ने उन्हें आज एक खास पहचान दिलायी है। कविता अशोक ट्री फॉर लाइफ एन जी ओ की प्रेसीडेंट हैं और समाज के लिए एक प्रेरणा भी है।
कविता अशोक एक समाज सेविका हैं और वो मानती हैं कि अगर मैं कर सकती हूं तो आप भी कर सकती हैं। कविता अशोक एक टेलिविज़न पैनलिस्ट हैं, मॉडल हैं, एक्टर हैं। 18 साल ग्लैमर वर्ल्ड में काम करने के बाद उन्होंने जब समाज के बारे में सोचा उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसने उनकी पहचान को ही बदल दिया।
वैसे आपको ये भी बता दें कि कविता अशोक ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली की एक पीआर कम्पनी से की थी। कविता अशोक दो बेटियों की मां हैं। मॉडलिंग और एक्टिंग के करियर से 7 साल ब्रेक लेने के बाद जब कविता ने फिर से काम करना शुरु किया तो उन्हें वही कामयाबी मिली या यूं कहें कि उससे भी कहीं ज्यादा कामयाबी मिली जो उन्हें पहले मिल चुकी थी। उन्होंने जब करियर में दूसरी पारी खेलने के बारे में सोचा तो उन्होंने अपने बेटियों के साथ अपना नया पोर्टफोलियो शूट करवाया। उनका मानना है कि शादी के बाद ब्रेक लेने के बावजूद भी आपका करियर खत्म नहीं होता आप जिस दिन चाहें दोबारा शुरुआत कर सकती हैं। कविता अशोक 500 एड कैम्पन में काम कर चुकी हैं।
कविता अशोक ने बताया कि उनके सामने की चैलेंज कम नहीं थे। घर को संभालना है, करियर को संभालना, बच्चों को संभालना और इसके अलावा उनके पास पेट्स भी थे तो उनकी भी देखभाल करने का जिम्मा था लेकिन इन सबको उन्होंने बाखूबी संभाला और अपना ये सीक्रेट भी हमारे साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि ये सब टाइम मैनेजमेंट का नतीजा है। अगर आप अपने समय को अच्छे से मैनेज करेंगी तो आप सब कर पाएंगी। इससे भी ऊपर उन्होंने एक और बात कही कि अगर विल है तो आप कुछ भी कर सकती हैं। अपने हुनर को पहचानें और विल के साथ स्किल को मिलाकर काम करेंगी तो कामयाबी जरुर मिलेगी।
Credits
Producer- Prabhjot Kaur
Editor- Atul Tripathi