आजकल मार्केट में तरह-तरह की ब्रा मौजूद हैं। लेकिन महिलाओं में पैडेड ब्रा का क्रेज बढ़ गया है। ये ब्रा न केवल देखने में अच्छी लगती है, बल्कि इससे आउटफिट भी परफेक्ट लगते हैं। इसलिए आजकल ज्यादातर महिलाओं के वॉर्डरोब में यह ब्रा जरूर होती है।
हालांकि इसे वियर करना तो आसान है, लेकिन इसकी देखभाल यानी इसे धोना काफी मुश्किल होता है। क्योंकि अगर आप पैडेड ब्रा को सही तरीके से नहीं धोएंगी तो यह खराब हो जाएगी और आप इसे दोबारा पहन नहीं पाएंगी। अक्सर महिलाएं ब्रा को धोते वक्त कई तरह की गलतियां करती हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपकी पैडेड ब्रा लंबे समय तक चले और सही शेप में रहे तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में।
हार्श केमिकल का इस्तेमाल न करें
पैडेड ब्रा काफी सॉफ्ट होती है, क्योंकि उन पर पैड लगे होते हैं। इसलिए आपको इन्हें हार्श केमिकल वाले डिटर्जेंट से नहीं धोना चाहिए। केमिकल वाले लॉन्डरी प्रोडक्ट फैब्रिक को खराब कर देते हैं। जिससे आपकी पैडेड ब्रा लंबे समय तक चल नहीं पाएगी। इसकी जगह आपको लॉन्जरी-फ्रेंडली सोप का इस्तेमाल करना चाहिए। यह सोप खासतौर पर ब्रा को धोने के लिए ही बनाए गए हैं।
मशीन में न धोएं
अक्सर महिलाएं ब्रा को मशीन में धो देती हैं, जिसके कारण ब्रा का फैब्रिक खराब हो जाता है। साथ ही आपको पैडेड ब्रा को अन्य कपड़ों के साथ नहीं धोना चाहिए। इससे ब्रा पर अन्य कपड़ों का रंग लगने की संभावना रहती है। ब्रा के पैड भी खराब हो जाते हैं। जिसके कारण आप अपनी फेवरेट अंडरगारमेंट्स को दोबारा पहन नहीं पाएंगी। इसलिए हमेशा हाथों से इसकी सफाई करें। आपको ब्रा को धोने से पहले हमेशा उनके हुक लगाने चाहिए। ताकि यह अन्य कपडों में फंसे नहीं और न ही ब्रा का हुक टूटे।
गर्म पानी से न धोएं
ज्यादातर लोग गर्म पानी में कपड़े इसलिए धोते हैं कि इससे कपड़े साफ के साथ-साथ कीटाणु मुक्त हो जाते हैं। लेकिन हर कपड़े को धोने का तरीका अलग होता है। उसी तरह आप सभी कपड़ों को केवल गर्म या ठंडे पानी में नहीं धो सकते हैं। कुछ कपड़े गर्म पानी में धोने से सिकुड़कर खराब हो जाते हैं। उनमें से एक ब्रा भी है। पैडेड ब्रा को कभी भी गर्म पानी में न धोएं। गर्म पानी पैड को खराब कर देगी, जिससे ब्रा की शेप बदल जाएगी। इसलिए धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। (टूथपेस्ट कर सकता है ये 5 अनोखे काम)
इसे भी पढ़ें: इस तरह रखें अपने 'Undergarments' का ख्याल, सालों-साल लगेंगे नए जैसे
ब्रा को ड्रायर में न सुखाएं
केवल ब्रा धोने से आपका काम पूरा नहीं हो जाता है, इसे सही तरीके से सुखाना भी बेहद जरूरी है। लेकिन ब्रा को वॉशिंग मशीन में न सुखाएं। इससे ब्रा का फैब्रिक खराब हो जाएगा, साथ ही कपड़ा हार्ड होने लगेगा। इसलिए इसे बाहर हवा में सुखाएं। लेकिन स्ट्रैप से नीचे की ओर न लटकाएं। इससे ब्रा खीच सकती है। पैडेड के बीच वाली जगह को तार पर डालकर सुखाएं।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान पहनने वाली पैंटी को इन चीजों से नहीं धोना चाहिए
ब्रा वॉशिंग बैग आएगा काम
अगर आपको हाथों से ब्रा धोना पसंद नहीं है तो आप इसके बजाय मशीन में भी धो सकती हैं, लेकिन एक शर्त पर। बाजार में आपको ब्रा वॉशिंग बैग मिल जाएंगे, जो विशेष रूप से इसकी देखभाल यानी उन्हें खराब होने से बचाने के लिए बनाया गया एक प्रोडक्ट है। जब भी आप मशीन में ब्रा धोने की सोचें तो पहले ब्रा को बैग में डालें। फिर मशीन में धोने के लिए रख दें। (इंक या स्याही के दाग हटाने के टिप्स)
इन बातों का रखें ध्यान
- रोजाना पैडेड ब्रा को न धोएं। इससे वह खराब हो सकती है।
- आपको नियमित रूप से ब्रा बदलनी चाहिए। क्योंकि इस पर पसीने का दाग लग सकता है, जिससे आपकी ब्रा गंदी दिखने लगेगी।
- पैडेड ब्रा को धोने के लिए मैश लॉन्जरी बैग का इस्तेमाल करें। इससे ब्रा का हुक अन्य कपड़ों में फंसेगा नहीं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।