कपूर से होगा आर्थिक लाभ

कपूर का प्रयोग पूजा-पाठ के अलावा और भी कई घरेलू कार्यों में किया जाता है। इतना ही नहीं, सौंदर्य और सेहत के क्षेत्र में भी कपूर को महत्व दिया गया है। मगर सबसे ज्यादा कपूर का प्रयोग धार्मिक कार्यों में किया जाता है। हम कई पंडित-पुजारियों और महंतों के मुंह से कपूर के गुणगान और इसे जलाने के फायदों के बारे में सुन चुके हैं, मगर वास्तव में कपूर धार्मिक लिहाज से हमें कैसे फायदा पहुंचा सकता है, इसके विषय में लोगों को कम ही जानकारी है।
हमने इस विषय पर ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा से बात की। वह कहते हैं, 'सनातन धर्म में कपूर को बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। घर या व्यक्ति के आसपास जितनी भी नेगेटिव शक्तियां होती हैं, उन्हें कपूर के माध्यम से दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, कपूर के टोटके बाधा को भी दूर करते हैं।'
इतना ही नहीं, पंडित जी बताते हैं कपूर ग्रह दोष, वास्तु दोष, कालसर्प दोष आदि से भी मुक्ति दिलाता है। साथ ही पंडित जी हमें इसके ज्योतिष उपाय और उनके लाभ भी बताते हैं-
इसे जरूर पढ़ें-घर को खुशबूदार बनाएगी कपूर दानी, जानें फायदे

क्लेश दूर करने के उपाय
कई बार छोटी-छोटी बातों में परिवार के सदस्यों के मध्य क्लेश हो जाता है और कई बार छोटे झगड़े बड़ा रूप धारण कर लेते हैं। ऐसे में मानसिक तनाव की स्थिति बबन जाती है और किसी भी काम में मन नहीं लगता है। अगर आप भी ऐसा महसूस कर रही हैं, तो आपको एक रुमाल में कपूर की कुछ गोलियां बांध कर अपने पास ही रखनी चाहिए और उसे थोड़ी-थोड़ी देर में सूंघती रहें। अगर आप ऐसा करती हैं तो मानसिक तनाव से खुद को बचा लेंगी। वहीं रोज सुबह-शाम आपको घर में कपूर जलाना चाहिए, ऐसा करने से घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी नष्ट होती है।
आर्थिक संकट दूर करने का उपाय
यदि आप पर कर्ज है या आपके पैसे कहीं अटके हैं। सैलरी पूरी नहीं मिल रही है या फिर प्रमोशन रुका हुआ है। इस तरह की समस्याओं को दूर करने में भी कपूर आपकी मदद करेगा। आप कपूर की कुछ गोलियों को रुमाल में बांध कर अपने पर्स में रख लें। हर हफ्ते इन गोलियों को बदलते रहें, ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होगा और धन अर्जित करने में आ रही बाधा भी दूर हो जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें-कपूर के ये हैक्स कई घरेलू काम बना सकते हैं आसान

घर के वास्तु में कपूर की भूमिका
वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र मिलता है कि कपूर घर के वास्तु दोष को दूर करता है। इतना ही नहीं, यह घर और व्यक्ति को नजर दोष से भी बचाता है। यदि आपको लगता है कि वास्तु के हिसाब से घर नहीं बना हुआ है तो आप घर के मुख्य द्वार पर रोज शाम के समय कपूर जला कर रख दें। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम पड़ जाता है। आपको बता दें कि घर में यदि वास्तु दोष है, तो आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं और घर की आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ सकता है।
सेहत से जुड़े कपूर के टोटके
कोई लंबे वक्त से घर में बीमार है और इलाज में अत्यधिक धन खर्च होने के बाद भी कोई फायदा नजर नहीं आ रहा, तो आपको उसके सिरहाने एक कटोरी में कपूर भर कर रख देना चाहिए। 10 दिन में एक बार कटोरी में भरा पुराना कपूर फेक कर उसमें नया कपूर भर दें। ऐसा करने से मरीज को राहत भी मिलती है और रोग का प्रभाव भी धीरे-धीरे कम होता जाता है।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें, साथ ही ऐसे और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।