दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेगी काम्या पंजाबी, 10 फरवरी को लेंगी सात फेरें

’शक्ति, ’तू आशिकी, ’डोली अरमानों की’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी जल्द ही दूसरी बार दुल्हन बनने जा रही हैं। जी हां, शलभ दांग को लगभग एक साल डेट करने के बाद काम्या ने उनसे शादी का फैसला लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकांउट के जरिए अपना वेडिंग कार्ड अपने फैन्स के साथ शेयर किया है।
काम्या ने अपनी शादी की खबर बेहद ही अलग अंदाज में अपने फैन्स को बताई। उन्होंने अपने वेडिंग कार्ड का एक बूमरैंग शेयर किया। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। बूमरैंग पोस्ट करते ही वायरल हो गया। वहीं दूसरी ओर, काम्या को भी चारों ओर से बधाईयां मिलने लगीं।
इसे जरूर पढ़ें- काम्या पंजाबी के वो 5 किरदार जो दिल को छू गए
वैसे काम्या ने कुछ समय पहले यह संकेत दिए थे कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हालांकि उन्होंने कुछ भी खुलकर नहीं बताया था, लेकिन अब वेडिंग कार्ड सामने आने के बाद उनके दोस्त व फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।
ऐसे शुरू हुई लवस्टोरी

काम्या पंजाबी और शलभ दांग की लवस्टोरी पिछले साल शुरू हुई। साल 2019 में काम्या और शलभ की बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दरअसल, पिछले साल काम्या को कुछ हेल्थ इश्यूज का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनके एक करीबी दोस्त ने उन्हें शलभ से परामर्श लेने की बात कही।
इसके बाद ही उनकी बातचीत शुरू हुई। कुछ वक्त तक एक-दूसरे से बातचीत के बाद शलभ ने काम्या को प्रपोज किया। लेकिन उस समय काम्या इसके लिए तैयार नहीं है। पहली शादी टूटने के बाद वह शादी में विश्वास नहीं करती थीं और इसलिए उन्होंने शलभ से कुछ वक्त मांगा। उसके बाद शलभ के प्यार ने उन्हें शादी पर दोबारा भरोसा पैदा किया और अब वह फरवरी में शलभ की दुल्हनियां बन जाएंगी।
वैसे काम्या सच में शलभ से बेहद प्यार करती हैं और पिछले साल करवाचौथ पर काम्या ने शलभ के लिए व्रत भी रखा था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं।
मिल रही हैं बधाईयां
View this post on Instagram
काम्या ने जब से अपना वेडिंग कार्ड शेयर किया है, तब से उनके फैन्स व दोस्त उन्हें शादी के लिए बधाईयां दे रहे हैं। गौहर खान ने लिखा, “बधाई हो“ वहीं कविता कौशिक ने दिल वाले इमोजी कमेंट किए। काम्या के इस पोस्ट को 24 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
तलाकशुदा है शलभ और काम्या
शलभ के साथ काम्या की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी साल 2003 में बिजमेसमैन बंटी नेगी से हुई थी। करीबन दस साल तक साथ रहने के बाद काम्या और बंटी नेगी ने अलग होने का फैसला किया। जिसके बाद दोनों ने रजामंदी से तलाक ले लिया। काम्या की पहली शादी से उनकी एक बेटी है। वैसे बता दें कि शलभ डांग की भी यह पहली शादी नहीं है। शलभ इससे पहले भी एक बार शादी कर चुके हैं और पहली शादी से उन्हें एक बेटा भी है।
इसे जरूर पढ़ें- शादी से पहले दूल्हे का पिता और दुल्हन की मां साथ भागे, पूरी खबर पढ़ें
शलभ और काम्या अक्सर फैमिली वेकेशन पर नजर आते हैं और बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। वैसे शलभ दांग फिल्म या टीवी जगत से जुड़े नहीं हैं। बल्कि वह दिल्ली के रहने वाले हैं और हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हैं।
ऐसी रही पर्सनल लाइफ

तलाक के बाद काम्या की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए। तलाक के बाद काम्या का टीवी एक्टर करन पटेल से भी अफेयर रहा। हालांकि, 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद करन ने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी कर ली। वैसे काम्या का नाम प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ भी जुड़ चुका है, हालांकि इनके रिश्ते की सच्चाई के बारे में आजतक किसी को नहीं पता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।