Sat Sep 12, 2026 | Updated 10:29 AM IST

शादी से पहले दूल्हे का पिता और दुल्हन की मां साथ भागे, पूरी खबर पढ़ें

गुजरात के सूरत में शादी से पहले लड़की की मां और लड़के के पिता पिछले कुछ दिनों से गायब है, जनिएं पूरी खबर 
Updated:- 2020-01-21, 15:36 IST
image

गुजरात के शहर सूरत से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुन के सभी अचरज में पड़ गए है। ये घटना इस तरह से घटी है जैसे किसी फिल्म की शूटिंग हो रही हो। शादी की मंडप तैयार है, दूल्हा और दुल्हन तैयार है। बस शादी की रस्में कुछ दिन बाद से शुरू होने ही वाला था कि, दुल्हे का पिता दुल्हन के माँ के साथ भाग जाता है। गुजरात के सूरत से कुछ ऐसी ही घटना सनाने आई है, जहां शादी से कुछ दिन पहले ही दुल्हे का पिता दुल्हन की माँ के साथ भाग गए है। इस पूरे घटना के बाद लड़के और दुल्हन के परिवार वाले सकते में आ गए हैं।

इसे भी पढ़ें: शादी नहीं हो रही है तो पंडित जी के इन 5 उपायों से इसी साल बजेगी शहनाई

wedding father of groom elopes with mother of bride in surat gujarat inside

दरअसल, मीडिया खबरों में तरफ से बताया जा रहा है कि अपने जवानी के समय में दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन किसी वजह से एक नहीं हो पाए थे। अब जैसे ही उन्होंने ये मौका देखा साथ में भाग गए। मीडिया खबर के अनुसार शादी फरवरी के सेकंड वीक में थी, लेकिन पिछले 10 दिनों से दुल्हन की माँ और दुल्हे के पिता गायब है। खबरों में मुताबिक महिला की उम्र 46 साल बताई जा रही तो लड़के के पिता की उम्र 48 साल बताई जा रही है। 

 

wedding father of groom elopes with mother of bride in surat gujarat inside

लड़की और लड़के की सगाई एक साल पहले ही हुई थी लेकिन, जैसे ही शादी की तारीख पास आई उससे पहले ही दोनों घर से गायब हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लड़के का परिवार सूरत के कटारगाम इलाके के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि लड़के के पिता टेक्सटाइल बिजनेसमैन हैं और साथ में प्रॉपर्टी के कम भी करते हैं। इस पूरे घटना के बाद दोनों परिवार बहुत ही लजित है और हर जगह इसके ही चर्चें हो रहे हैं। हालांकि लड़के का परिवार मूल रूप से भावनगर जिले के रहने वाले है।

 

बताया जा रहा है कि पिछले 10 जनवरी से ही दोनों अनट्रेस है। इस बिच दोनों परिवार के सदस्य दोनों की तलाश कर रहे हैं और अभी तक दोनों की कोई खबर नहीं लगी है। इन दोनों के ना मिलने पर फ़िलहाल शादी को टाल दिया गया है। इस घटना के बाद ये खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और दोनों की फोटो शेयर किया जा रहा हैं।

wedding father of groom elopes with mother of bride in surat gujarat inside

वही पुलिस के अनुसार यह बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ ही भागे है। कटारगाम के पुलिस का कहना है कि अभी तक दोनों का पता नहीं चल पाया है लेकिन बहुत जल्द ही उन्हें खोज लिया जायेगा। वही लड़का और लड़की दोनों इस घटना के बाद बेहद ही परेशान नज़र आए। 

इसे भी पढ़ें: शादी के एक साल बाद ही पति से तलाक ले रही हैं श्वेता बसु

wedding father of groom elopes with mother of bride in surat gujarat inside

अगर आपने सलमान खान की फिल्म 'हम आपके है कौन' देखि है तो आपको इस फिल्म की एक किरदार ज़रूर याद होगा। इस फिल्म में लड़के के पिता को लड़की की माँ से बहुत अधिक attraction रहती है। हालांकि इस फिल्म में दोनों नहीं भागते है लेकिन, सूरत की घटना में ज़रूर भाग जाते हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।