herzindagi
priyanka chopra  rome italy

प्रियंका चोपड़ा की latest instagram feed देख आप समझ जाएंगे ‘Rome wasn't built in a day’

अगर आप इन दिनों बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का instagram feed देखे तो आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि रोम की इमारतें कितनी सुन्दर हैं।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2017-10-11, 11:16 IST

इटली की capital रोम बहुत खूबसूरत है। यहां देखने के लिए बहुत सी चीजें हैं लेकिन रोम की हजारों सालों पुरानी इमारतें लोगों को अपनी तरफ attract करती हैं। इस शहर का करीब तीन हजार साल पुराना इतिहास रहा है और इसकी छाप आपको वहां की इमारतों में नजर आएगी। अगर आप इन दिनों बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का instagram feed देखे तो आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि रोम की इमारतें कितनी सुन्दर हैं। रोम की सालों पुरानी इमारतों के साथ आपको प्रियंका चोपड़ा बड़े ही playful तरीके से फोटो click कराती हुई नजर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड का भी जाना-माना नाम बन चुकी हैं। प्रियंका ने 'बेवॉच' फिल्म के साथ हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद हॉलीवुड की 'ए किड लाइक जेक' और 'इजन्ट इट रोमांटिक' जैसी फिल्में साइन की। फिलहाल प्रियंका टेलीविजन सीरिज 'क्वांटिको' की शूटिंग रोम में कर रही हैं और वहां की फोटो उनके instagram feed का हिस्सा बन चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस फोटो के बारे में अपने instagram कैप्शन पर लिखा है, “There is no easy walk to freedom”. 

priyanka chopra  rome italy

 Image Courtesy: @priyankachopra/Instagram

इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपने फ्रेंड्स के साथ एंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं। जिसे देख किसी भी गर्ल गैंग का रोम घूमने का मन करेगा। इस फोटो के लिए प्रियंका चोपड़ा ने यह कैप्शन लिखा है, “Look who we bumped into”. 

priyanka chopra  rome italy

 Image Courtesy: @priyankachopra/Instagram

Read more: बिग बॉस का हिस्सा बनने से पहले जानिए हिना खान कहां-कहां कर चुकी हैं ट्रेवल

इस फोटो में प्रियंका ने St. Peter's Square के सामने खड़े होकर फोटो क्लिक कराई है जो वैटिकन सिटी में स्थित है। इस फोटो का कैप्शन प्रियंका चोपड़ा के instagram feed पर यह है, “Beautiful Vatican.. a moment of purity, faith and silence”. 

यह विडियो भी देखें

priyanka chopra  rome italy

 Image Courtesy: @priyankachopra/Instagram

Mausoleum of Hadrian जिसे Castel Sant'Angelo भी कहा जाता है। प्रियंका चोपड़ा ने इस जगह की फोटो instagram पर “No filter needed” कैप्शन के नाम से अपलोड की है। 

priyanka chopra  rome italy

 Image Courtesy: @priyankachopra/Instagram

Colosseum जिसे Flavian Amphitheatre के नाम से भी जाना जाता है। प्रियंका चोपड़ा ने इस जगह की फोटो के लिए अपने instagram feed पर यह लिखा है, “Some things just take your breath away”. 

priyanka chopra  rome italy .

 Image Courtesy: @priyankachopra/Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।