Republic Day Fact: प्रत्येक देशवासी गणतंत्र दिवस को बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाता है। इस दिन नई दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड कराई जाती है। इस परेड में भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना आदि की विभिन्न रेजिमेंट भाग लेकर मार्च-पास्ट और विभिन्न राज्यों की विविधता और संस्कृति को दर्शाती हुई झांकियां करती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सबसे पहले गणतंत्र दिवस की परेड कब और कहां की गई थी। पहली बार हुए रिपब्लिक परेड का चीफ गेस्ट कौन था। आज हम आपको ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। गणतंत्र दिवस देश के उस दिन को बताता है जब भारत का संविधान लागू हुआ। वहीं 15 अगस्त, 1947 को देश गुलामी के चंगुल से आजाद होकर एक संप्रभु राज्य बना। भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को संविधान सभा द्वारा बनाया गया था।
भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को भारतीय गणराज्य के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। 26 जनवरी, 1950 में पहली बार रिपब्लिक परेड मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुई थी। उस समय इस स्टेडियम को इरविन एम्फीथिएटर (महिलाओं के कानूनी अधिकार) के नाम से जाना जाता था।
इसे भी पढ़ें- Republic Day: गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी पहली बार कर्तव्य पथ पर करेगी मार्च
आपको यह जानकर हैरानी होगी होगी कि साल 1950 से लेकर 1954 तक गणतंत्र परेड चार अलग-अलग जगह पर हुई थी। यह परेड किंग्सवे कैंप,लाल किला तो कभी रामलीला मैदान में आयोजित कराई गई थी।
राजपथ पर पहली बार परेड साल 1955 में हुई थी। उस समय इस पथ को किंग्सवे के नाम से जाना जाता था। तब से हर साल 26 जनवरी का आयोजन राजपथ यानी कर्तव्य पथ पर किया जाता है। गणतंत्र दिवस के खास मौके पर भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हैं। नेशनल फ्लैग फहराने के बाद भारतीय सेना की 21 तोपों की सलामी दी जाती है। पहले गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे। (क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस)
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- भारतीय सेना के दिग्गजों की हाफ मैराथन, गोल्डन बॉय अविनाश साबले सहीत ये हस्तियां रहीं मौजूद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
Image Credit- Sutterstock, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।