Thu Oct 8, 2026 | Updated 07:53 PM IST

न पैसे लगेंगे न AI की जरूरत! ऐसे बनाएं डांडिया और गरबा नाइट का डिजिटल व्हाट्सएप Invitation Card

अगर आप इस साल नवरात्रि में गरबा और डांडिया नाइट इंवेट कर रही हैं, तो क्या आपको पता है कि आप बिना पैसा खर्च किए हुए इंविटेशन कार्ड बना सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें 2 मिनट में कैसे बनाएं वॉट्सएप इंविटेशन कार्ड?
Updated:- 2026-10-08, 18:49 IST
How to create Garba invitation on mobile

नवरात्रि आते ही चारों तरफ गरबा और डांडिया रकी गूंज सुनाई देने लगती है। ऐसे में दोस्तों, रिश्तेदारों या सोसाइटी के सदस्यों को अपनी गरबा पार्टी में इंवाइट करने के लिए एक अट्रैक्टिव व्हाट्सएप इंविटेशन कार्ड की जरूरत किसे नहीं होती? आज के समय में बिना किसी महंगे ग्राफिक डिजाइनर की मदद के, आप अपने स्मार्टफोन से ही सिर्फ दो मिनट में खूबसूरत और प्रोफेशनल डिजिटल कार्ड खुद तैयार कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको गरबा और डांडिया नाइट के लिए व्हाट्सएप इंविटेशन कार्ड को बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं।

मोबाइल पर ई-इंविटेशन कार्ड बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

अगर आप पैसा खर्च करना नहीं चाहती हैं, तो स्मार्टफोन पर डांडिया नाइट का इंविटेशन कार्ड तैयार कर सकती हैं। नीचे पढ़ें पूरा प्रोसेस- 

image - 2026-10-08T183624.471

Image Credit-ai

  • अपने फोन में Canva ऐप डाउनलोड करें या ब्राउजर पर खोलकर अपने ईमेल से लॉगिन करें।
  • सर्च बार में Garba Invitation या Dandiya Night Card टाइप करें।
  • आपके सामने सैकड़ों रंग-बिरंगे और पारंपरिक डिजाइन आ जाएंगे।
  • अपनी पसंद का टेम्पलेट चुनें और उस पर क्लिक करके पार्टी की तारीख, समय, वेन्यू और ड्रेस कोड की जानकारी अपनी सुविधानुसार बदलें।
  • डिजाइन पूरा होने के बाद इसे अपने फोन की गैलरी में डाउनलोड करें और सीधे व्हाट्सएप पर दोस्तों को भेज दें।

खुद डिजाइन करने और रेडीमेड मैसेज भेजने में क्या है अंतर?

जब बात किसी को खास अंदाज में इंवाइट करने की हो, तो खुद कस्टमाइज किया गया डिजिटल कार्ड हमेशा आगे रहता है। रेडीमेड फॉरवर्डेड मैसेज अक्सर आम और बोरिंग लगते हैं, जबकि खुद बनाए गए कार्ड में आपकी क्रिएटिविटी झलकती है। इसमें आप अपनी पार्टी की थीम के अनुसार रंगों और तस्वीरों का चुनाव खुद कर सकती हैं। साथ ही सही जानकारी और गूगल मैप का लिंक जोड़ना भी आसान होता है।

image - 2026-10-08T182748.879

Image Credit-ai

गरबा पार्टी को खास बनाने के लिए क्या करें?

गरबा पार्टी को अलग और मजेदार बनाने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। नीचे दिए गए आसान तरीकों से आप अपनी पार्टी में चार चांद लगा सकती हैं।

image - 2026-10-08T184305.388

Image Credit-ai

  • गरबा का असली मजा ट्रेडिशनल माहौल से आता है। रंग-बिरंगे दुपट्टे, छोटे दीये, झालर और गेंदे के फूलों से जगह को सजाएं।
  • गरबा की जान संगीत होती है। ऐसे में एक अच्छा साउंड सिस्टम लगाएं और गुजराती गरबा गानों के साथ-साथ कुछ नए गानों की प्लेलिस्ट तैयार रखें। लाइव ढोल-बाजे का इंतजाम हो तो सोने पर सुहागा है।
  • पार्टी में सभी के लिए एक जैसा ड्रेस कोड जैसे ट्रेडिशनल चनिया चोली या कुर्ता-पायजामा रखें। इससे तस्वीरें बहुत खूबसूरत आती हैं।
  • नाचने-गाने के बाद भूख लगना लाजिमी है। मेहमानों के लिए फलाहारी स्नैक्स, ठंडी छाछ, गुजराती फाफड़ा-जलेबी या गरम समोसे का खास इंतजाम रखें।
  • माहौल को और रोमांचक बनाने के लिए बेस्ट डांसर, बेस्ट आउटफिट या बेस्ट कपल जैसे फन कॉन्टेस्ट रखें और छोटे-छोटे गिफ्ट दें।

इसे भी पढ़ें- Rent vs Buy Garba Outfits: चनिया चोली खरीदें या रेंट पर लें, जानें आपके बजट के लिए क्या है सही?

ऊपर बताए गए प्रोसेस से आप आसानी से बिना पैसे खर्च किए इंविटेशन कार्ड बना सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगे तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit-ai


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।