Rule Change From 1st February: 1 फरवरी से देश में लागू हो सकते हैं ये बड़े बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

हमारे यहां भारत में हर महीने की एक तारीख को कई तरह के बदलाव होते हैं। जनवरी का महीना खत्म होने को है। दाे दिन बाद फरवरी का महीना शुरू हो जाएगा। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए देश का आम Budget भी 1 फरवरी को जारी होगा। इस दिन रविवार भी है। ऐसे में इस दिन से कई बड़े बदलाव भी होंगे, जिसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा।
हर बार की तरह इस बार भी कुछ ऐसे नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ सकता है। ऐसे में पहले से जान लेना जरूरी है कि नया महीना क्या बदलाव लेकर आ रहा है। हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं-
-1769760034208.jpg)
1 फरवरी से बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम (Gas Cylinder New Rates)
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG सिलेंडर के नए रेट लागू करती हैं। इसी तरह 1 फरवरी 2026 को भी डोमेस्टिक और कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट सामने आ सकते हैं। पिछले कुछ महीनों से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जनवरी में भी इसकी कीमत में करीब 14.50 रुपये की कटौती हुई थी। अब देखना होगा कि फरवरी में घरेलू सिलेंडर पर कोई राहत मिलती है या नहीं, क्योंकि इसका सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ता है।
यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: टैक्स और महंगाई का क्या है आपस में कनेक्शन? बजट से पहले जान लें ये जरूरी बातें
CNG, PNG और ATF की कीमतें भी होंगी अपडेट (CNG, PNG New Rates)
LPG के साथ-साथ CNG, PNG और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के रेट में भी 1 फरवरी से बदलाव हो सकता है। CNG-PNG महंगी या सस्ती होने पर इसका असर कार चालकों और घरों पर पड़ेगा। वहीं, ATF की कीमतें बदलने से फ्लाइट का किराया भी घट-बढ़ सकता है।
पान-मसाला, सिगरेट और तंबाकू हो सकते हैं महंगे (Pan Masala New Rate)
जो लोग पान-मसाला, सिगरेट या तंबाकू खाना पसंद करते हैं, उनके लिए फरवरी की शुरुआत झटका दे सकती है। दरअसल, 1 फरवरी से इन पर टैक्स बढ़ाया जा सकता है। ये टैक्स GST से अलग होगा। टैक्स बढ़ने का सीधा मतलब है इन चीजों के दाम बढ़ जाना।
-1769760045855.jpg)
FASTag यूजर्स के लिए राहत की खबर (Rules For FASTag Users)
1 फरवरी से FASTag इस्तेमाल करने वालों के लिए नियम आसान हो जाएंगे। दरअसल, NHAI के नए फैसले के तहत अब कार, जीप और वैन के लिए FASTag जारी होने के बाद अलग से KYC कराने की जरूरत नहीं होगी। अब बैंकों की जिम्मेदारी होगी कि टैग देने से पहले गाड़ी से जुड़े सारे टेस्ट पहले ही पूरी कर लिए जाएं। जिनके पास पहले से FASTag है, उन्हें भी बार-बार वेरिफिकेशन कराने की जरूरत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- रसोई से लेकर राशन तक, क्या महंगाई से मिलेगी राहत? बजट 2026 से आम आदमी की टॉप 5 उम्मीदें
बैंक से जुड़े काम करने से पहले रखें ध्यान (Bank Holidays in February)
फरवरी में कई जगहों पर बैंक की छुट्टियां रहेंगी। वीक ऑफ के अलावा भी कुछ खास दिनों में बैंक बंद रह सकते हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Jagran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।