रसोई से लेकर राशन तक, क्या महंगाई से मिलेगी राहत? बजट 2026 से आम आदमी की टॉप 5 उम्मीदें
-1769582077323.webp)
Budget 2026: आम जनता को इस बार के बजट से काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि 9वां बजट वित्त मंत्री जल्द ही पेश करने वाली हैं। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल भी हैं और उनकी निगाहें इस पर टिकी हैं। कुछ लोग गैंस सिलेंडर को लेकर सोच रहे तो कुछ हेल्थ के क्षेत्र में उम्मीद लगाएं बैठे हैं। जब हमने अपने आसपास मौजूद लोगों से बजट को लेकर बात करें तो हमें पता चला कि मिडिल क्लास को क्या-क्या उम्मीदें हैं, इस बार के बजट से। यदि आप भी इसके बारे में जानना चाहती हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट से आम जनता को क्या-क्या उम्मीदें हैं। पढ़ते हैं आगे...
क्या हैं मिडिल क्लास की उम्मीदें?
- मुरादनगर की सुजाता वशिष्ठ कहती हैं कि कई सालों से होम लोन के इंटरेस्ट पर डिस्कशन की ₹200000 की लिमिट नहीं बदली गई है, जबकि प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में हो सकता है कि इस बार हमें इसमें राहत मिल जाए।
-1769582284442.jpg)
- चार्टर्ड अकाउंटेंट कनिष्का अग्रवाल कहती हैं कि रसोई का बजट सबसे ज्यादा एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की कीमतों से प्रभावित होता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सब्सिडी के दायरे में बढ़ोतरी होगी और टैक्स में कटौती, जिससे घरेलू गैस की कीमतें स्थिर रह सकें।
इसे भी पढ़ें - Budget 2026: आपके टैक्स और बजट पर किनका है दिमाग? जानें निर्मला सीतारमण की टीम के इन 7 अफसरों के बारे में सबकुछ
- जिन लोगों की सैलरी आ रही है वे लोग स्टैंडर्ड डिडक्शन को लेकर भी उम्मीद जता रहे हैं। ऐसे में लखनऊ की तनवी द्विवेदी कहती हैं, यदि स्टैंडर्ड डिडक्शन 75000 से 1 लाख तक किया जाए तो लोगों को काफी फायदा होगा। साथ ही हाथ में आने वाली सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी।
-1769582305354.jpg)
- बता दें कि मेडिकल महंगाई में आम जनता को हिला कर रख दिया है। ऐसे में गाजियाबाद में रहने वाली सुरभि शर्मा कहती हैं कि इस बार उम्मीद है कि हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियर पर जीएसटी को कम किया जा सकता है या ये खत्म भी हो सकती है।
- इससे अलग सुरभि कहती हैं कि बच्चों की पढ़ाई के खर्चे पर और अधिक टैक्स बेनिफिट की भी उम्मीद है। ऐसे में उन्हें घर खर्च में भी काफी फायदा होगा।
इसे भी पढ़ें - Budget 2026: क्या होता है डिसइनफ्लेशन और डिफ्लेशन? बजट भाषण सुनने से पहले जरूर जान लें ये 2 शब्द
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।