How To Remove Lint From Black Clothes: सर्दियों में हाथ से कपड़े धोना बहुत ही बोझ लगता है। ऐसे में लोग वॉशिंग मशीन की मदद लेते हैं। वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने से काफी वक्त बच जाता है, लेकिन कई बार ये आपका वक्त और कपड़े खराब भी कर सकता है। हर कपड़ा वॉशिंग मशीन में ठीक से साफ नहीं हो पाता। कई बार काले कपड़े मशीन में धोने से खराब हो जाते हैं। इस वजह से लोग मशीन में काले कपड़ों को धोने से बचते हैं। कई बार तो काले कपड़ों में इसकी वजह से सफेद रंग के रोएं भी आ जाते हैं।
अगर आपके काले कपड़ों पर भी ऐसे सफेद रोएं जम जाते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से वॉशिंग मशीन में धोने के बाद भी काले कपड़े खराब नहीं होंगे। इंटरनेट पर इन दिनों काले कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोने की ट्रिक्स काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए देखें वायरल हैक...
यह भी देखें- बेलन की मदद से एक मिनट में हटा सकती हैं कपड़े पर लगे रोएं, देखें कितना काम करता है यह हैक
काले कपड़ों को धोने के लिए इस्तेमाल होने वाले वायरल हैक के लिए आपको एल्यूमिनियम फॉइल की जरूरत होगी। इसके लिए आपको मशीन में कपड़े डालने से पहले एल्यूमिनियम फॉइल के छोटे-छोटे बॉल्स बनाने हैं। जितने कपड़े हैं उस हिसाब से बॉल्स बनाएं। अब नॉर्मली मशीन में डिटर्जेंट, कपड़े और एल्यूमिनियम फॉइल की बॉल्स को डालकर कपड़ों को धो लें। इससे कपड़े पर एक भी दाग या रोएं नहीं आएंगे।
यह विडियो भी देखें
अगर कपड़ों पर पहले से ही रोएं आ गए हैं, तो इसे भी आराम से हटाया जा सकता है। इसमें विनेगर काम आएगा। एक बाल्टी पानी में 1 कप विनेगर मिला लें। इसमें रोएं वाले कपड़ों को भिगो लें।
इसके अलावा आप बेकिंग सोडा की मदद से भी कपड़ों को रोएं दूर कर सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा और पानी का घोल तैयार करें। इस घोल में कपड़ों को भिगोकर रखें। बाद में उन्हें साफ पानी से धो लें। इससे आपके कपड़ों की बदबू भी दूर होगी और उनसे रोएं भी निकल जाएंगे।
यह भी देखें- कपड़ों में निकल आए हैं रोएं तो छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये सिंपल तरीके
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।