Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:15 AM IST

घर बैठे इस तरह से आप ट्रैक कर सकती हैं एलपीजी सिलेंडर

अगर आप घर पर ही एलपीजी सिलेंडर को ट्रैक करना चाहती हैं तो यह लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। 
Updated:- 2022-11-22, 10:35 IST
image

हमारे देश में कई सारे लोग एलपीजी सिलेंडर का यूज करते हैं। जब भी आप एलपीजी सिलेंडर को बुक करती होंगी तो वह आप बहुत से आसानी से बुक कर पाती होंगी क्योंकि इसके लिए कई सारे विकल्प होते हैं लेकिन अगर आपको एलपीजी सिलेंडर को ट्रैक करना है तो आपको बता दें कि सरकार सभी गैस सिलेंडरों पर क्यूआर कोड लगाने वाली है जिससे आप आसानी से घर पर ही एलपीजी सिलेंडर को ट्रैक कर पाएंगी। 

जानिए कब शुरू होगी यह सुविधा?

STEPS TO TRACK LPG CYLINDER

आपको बता दें कि यह सुविधा सरकार आपको तीन महीने के अंदर देने सकती है और फिर आप आसानी से घर पर ही गैस सिलेंडर में लगे क्यूआर कोड की मदद से एलपीजी सिलेंडर को ट्रैक कर पाएंगी। सरकार हर नए गैस सिलेंडर में क्यूआर कोड मैन्युफैक्चरिंग करने वाली है जिससे हर गैस सिलेंडर पर क्यूआर कोड के मेटल स्टीकर को लगाया जाएगा।

आपको बता दें कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा गैस सिलेंडर पर क्यूआर कोड की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस ट्रैकिंग सिस्टम से गैस की चोरी होने से भी बचेगी।

इसे भी पढ़ें : LPG Gas Cylinder: राशन कार्ड धारकों को फ्री में मिलेगा सिलेंडर, जानें कैसे 

कैसे कर सकते हैं अभी एलपीजी सिलेंडर को ट्रैक?

आपको बता दें कि डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम के द्वारा भी आप एलपीजी सिलेंडर को ट्रैक कर सकती हैं इसके लिए आपको पेटीएम ऐप के होम पेज पर शो मोर के विकल्प पर क्लिक करना होगा और फिर आप रिचार्ज एंड बिल को सेलेक्ट करें। इसके बाद आपको बुक सिलेंडर पर क्लिक करना होता है।

अब आपको अपने गैस प्रोवाइडर यानी इंडेन गैस, भारत गैस और एचपी गैस में से किसी एक को सेलेक्ट करना होगा। फिर आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और अपने ग्राहक नंबर की जानकारी डालनी होगी। इसके बाद आपको सबमिट करना होगा और फिर आपको एक निश्चित राशि को जमा करना होगा।

इससे आप एलपीजी सिलेंडर को बुक करने के बाद आसानी से ट्रैक कर पाएंगी। इसके अलावा आप वॉट्सऐप पर भी एलपीजी सिलेंडर को ट्रैक कर सकती हैं। 

आपको बता दें कि सरकार के द्वारा गैस सिलेंडरों पर लगाए जा रहे क्यूआर कोड से यह पता चलेगा कि किस सिलेंडर में कितनी बार रिफिलिंग की गई है। इससे आप यह भी पता कर पाएंगी कि एक सिलेंडर को वापस रिफिलिंग सेंटर आने में कितने दिन लग रहा है।

इसे भी पढ़ें : जल्द बदलेंगे एलपीजी सिलेंडर के नियम, जानिए कितना होगा फायदा

इस प्रकार से आप आसानी से घर पर ही एलपीजी सिलेंडर को ट्रैक कर पाएंगी। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

 

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।